फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   seven killed in New Zealand Helicopter crash

न्यूजीलैंड में हेलिकॉप्टर हादसा, सात मरे

Sat, 21 Nov 2015 04:49 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
seven killed in New Zealand Helicopter crash

न्यूजीलैंड में अधिकारियों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार ब्रितानी और दो ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक शामिल हैं। यह दुर्घटना फॉक्स ग्लेशियर इलाके में हुई है। देश के रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर का कहना है कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है लेकिन उसे कोई भी यात्री जीवित नहीं मिला।


माना जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर "स्क्वाइरल" है जिसका संचालन स्थानीय कंपनी अल्पाइन एडवेंचर्स कर रही थी। फॉक्स ग्लेशियर साउथ आइलैंड के सदूर पश्चिमी तट पर स्थित है। हर वर्ष यहां हजारों सैलानी आते हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले, साल 2010 में फॉक्स ग्लेशियर की ओर उड़ान भरने वाला एक विमान भी हादसे का शिकार हुआ था। उस दुर्घटना में नौ लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed