{"_id":"57cdfc494f1c1b3d3b317e16","slug":"seven-al-qaeda-terrorists-died-in-drone-attack-done-by-america-in-yemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में अमेरिका का ड्रोन हमला, अलकायदा के सात आतंकी ढेर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यमन में अमेरिका का ड्रोन हमला, अलकायदा के सात आतंकी ढेर
एजेंसी/ अदेन
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय यमन में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में आतंकी संगठन अलकायदा के सात संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई। यमन की राजधानी सना के मारिब इलाके में स्थित अल-वादी की इमारत पर हमला किया गया। समझा जाता है कि हमला अमेरिका ने किया है।
विज्ञापन
यमन में होने वाले मानवरहित ड्रोन हमले को लेकर अमेरिका हमेशा से मना करता रहा है। जबकि ऐसा माना जाता है कि अमेरिका अब तक यमन के अलकायदा आतंकियों पर एक दर्जन से अधिक बार हमले कर चुका है।
विज्ञापन
अलकायदा आतंकियों और आईएस आतंकी समूह ने सरकार और ईरान समर्थित विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष का फायदा यमन में अपने पैर पसारने में किया है। हालांकि अमेरिका का अरब के अलकायदा आतंकियों को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन