फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   senior citizens beaten up a youth in china.

सीट नहीं दी तो बुजुर्गों ने की धुनाई

Thu, 11 Sep 2014 08:17 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
senior citizens beaten up a youth in china.

चीन में आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा बस में अपनी सीट नहीं छोडता जिसके बाद बुजुर्ग लोग मिलकर उसकी पिटाई करते हैं।

विज्ञापन


चीन में पीली सीटों का खास मतलब होता है। ये सीटें गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों के लिए होती हैं लेकिन जाहिर है लोग इस बात का पालन नहीं करते। खास तौर पर युवा तो अक्सर इस नियम को तोड़ते हैं।

लेकिन सेंट्रल चीन में एक युवा को ये नियम तोडना मंहगा पड गया। मोबाइल फोन पर बनाए गए इस वीडियो में दिखता है कि बुजुर्ग लोग उस पर चिल्ला रहे हैं और उससे सीट खाली करने को कह रहे हैं ताकि सामने खडा एक बुजुर्ग बैठ सके।
विज्ञापन


युवा लडका सीट खाली करने से मना करता है और वापस चिल्लाता है जिसके बाद बुजुर्ग उसे धकेलते हैं और पिटाई भी करते हैं।

यह वीडियो लोकप्रिय चीनी पोर्टल नेटईज पर अपलोड किया गया लेकिन अपलोड करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है। मूल वीडियो के लिंक को एक लाख 60 हजार बार क्लिक किया जा चुका है और इसकी कॉपियां अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धूम मचा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों का उड़ा मजाक

senior citizens beaten up a youth in china.

नेटईज और ट्विटर जैसी चीनी साइट वीबो पर तो तीखी प्रतिक्रिया हुई है। प्रतिक्रियाओं से लगता है कि अधिकतर लोग युवा हैं जो गुस्से में टिप्पणियां लिख रहे हैं।

एक टिप्पणी है, "अगर वे एक युवक की पिटाई कर सकते हैं तो उन्हें सीट की क्या जरूरत है। वे ताकतवर हैं।’’ एक और टिप्पणी कहती है कि युवक ने तो गलती की लेकिन बुजुर्गों ने जो किया वो तो और भी गलत है।

चीन में ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं जहां दो पीढियों के बीच तनाव बढ रहा है। देश की एक बच्चे की नीति के कारण पीढियों में बहुत अंतर है।

चीनी न्यूज सर्विस की रिपोर्टों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और जिस युवक की पिटाई हुई उसे गंभीर चोटें नहीं लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed