{"_id":"5b1f62b24f1c1b644d8b628c","slug":"security-of-north-korean-leader-kim-jong-un-bodyguards-run-around-his-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: किम जोंग के 'जॉगिंग' करने वाले बॉडीगार्ड सिंगापुर में उनके साथ हैं, कौन हैं ये लोग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वीडियो: किम जोंग के 'जॉगिंग' करने वाले बॉडीगार्ड सिंगापुर में उनके साथ हैं, कौन हैं ये लोग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन के सुरक्षा घेरे में तैनात बॉडीगार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया ने एक बार फिर सोमवार को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के काले लिबास वाले इन पुरुषों की एक झलक पाई। इन्हें पहली बार अप्रैल में अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में किम जोंग-उन की गाड़ी की बगल में दौड़ते हुए देखा गया था।
लेकिन इनका महत्व सिर्फ एक झलक से कहीं ज्यादा है। क्योंकि जब उनके नेता की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तरी कोरिया किसी भी तरह का खतरा मोल नहीं लेता।
किम की लिमोजिन गाड़ी के साथ-साथ दौड़ने वाले या उनके एकदम नजदीक चलने वाले ये बॉडीगार्ड हैं, सेंट्रल पार्टी ऑफिस #6 का हिस्सा हैं, जिसे औपचारिक तौर पर सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय के रूप में जाना जाता है।
इन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) से चुना जाता है और ये किम के चारों ओर एक घेरा बनाते हैं।
उत्तर कोरिया में किम के चारों ओर अंगरक्षकों के तीन अलग-अलग घेरे होते हैं। दक्षिण कोरिया और इसके बाद अब सिंगापुर में जो देखा गया है, बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार वह एक संशोधित संस्करण है।
विज्ञापन
सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय में भर्ती होने के मानदंड
1. हर बॉडीगार्ड की लंबाई उनके सर्वोच्च नेता की लंबाई के लगभग बराबर होनी चाहिए।
2. उन्हें आंखों से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।
3. इन उम्मीदवार की कुछ उपलब्धियां या कौशल होनी चाहिए जैसे - बंदूक चलाना, मार्शल आर्ट्स।
4. आखिरकार एक बॉडीगार्ड के पृष्ठभूमि की सख्त जांच होती है, जिसमें उनके परिवार की दो पीढ़ियों तक की जांच की जाती है। सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय के कई कर्मचारी किम परिवार से या अन्य कुलीन उत्तर कोरियाई परिवारों से संबंधित हैं।

Well well, Kim Jong Un’s running bodyguards are here too pic.twitter.com/ZsgvaaSS7W
— Anna Fifield (@annafifield) 10 June 2018
सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय में भर्ती होने के मानदंड
1. हर बॉडीगार्ड की लंबाई उनके सर्वोच्च नेता की लंबाई के लगभग बराबर होनी चाहिए।
2. उन्हें आंखों से संबंधित कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।
3. इन उम्मीदवार की कुछ उपलब्धियां या कौशल होनी चाहिए जैसे - बंदूक चलाना, मार्शल आर्ट्स।
4. आखिरकार एक बॉडीगार्ड के पृष्ठभूमि की सख्त जांच होती है, जिसमें उनके परिवार की दो पीढ़ियों तक की जांच की जाती है। सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय के कई कर्मचारी किम परिवार से या अन्य कुलीन उत्तर कोरियाई परिवारों से संबंधित हैं।
इन बॉडीगार्ड का काम क्या है
बॉडीगार्ड चुने जाने के बाद
* एक बार जब उन्हें बॉडीगार्ड की नौकरी की पेशकश की जाती है (ये बात तय है कि वे वास्तव में इसे अस्वीकार नहीं कर सकते हैं) उन्हें कड़े प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता हैं, जो केपीए के स्पेशल ऑपरेशन फोर्स जैसी होती है।
* बॉडीगार्ड की ट्रेनिंग के दौरान इन प्रशिक्षुओं को शारीरिक सहनशक्ति की चुनौतियों, व्यवहारिक कंडीशनिंग और कठिन शारीरिक अभ्यास कराए जाते हैं।
इन बॉडीगार्ड का काम क्या है
1. काले लिबास वाले ये पुरुष अपने नेता के चारों ओर एक गोल घेरा बनाते हैं जिसमें उनके पास के स्थान और लोगों पर 360 डिग्री से नजर रखते हैं। सेनापति के विशेष सहायकों के मुख्य कार्यालय के निदेशक सहित तीन से पांच बॉडीगार्ड किम के आगे-आगे चलते हैं या उनसे पहले आगे बढ़ते हैं।
2. किम के अलग-बगल चार से छह बॉडीगार्ड रहते हैं, यानि उनके दाएं और बाएं तरफ दो से तीन बॉडीगार्ड। पीछे की ओर चार से पांच बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं।
3. उत्तर कोरियाई शासन में उनकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तरी कोरियाई नागरिकों में से सिर्फ वे केवल कुछ लोग हैं जिन्हें अपने देश के सबसे बड़े नेता के बगल में हथियार ले जाने की इजाजत है, जो आमतौर पर अर्द्ध स्वचालित हैंडगन और बैक-अप हथियार होते हैं।
4. अपने पिता से उलट किम जोंग-उन के बॉडीगार्डों की संख्या कम है और उनकी उपस्थिति से बेजा परेशानी नहीं होती है।
5. जैसे ही उनके नेता के लिमोजिन गाड़ी की रफ्तार धीमी हो जाती है, काले लिबास वाले इन लोगों रहस्यमयी तरीके से वहां दिखाई देते लगता है।
उत्तर कोरिया से 3 विमान सिंगापुर पहुंचे
किम की सिंगापुर की यात्रा के बारे में हालिया रिपोर्टों से यह पता चला कि प्योंगयांग से तीन विमान सिंगापुर पहुंचे। इनमें से कम से कम दो विमानों पर उनके सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये पुरुष और महिलाएं किम के लिए कई तरह से उनका सहयोग करने वाली मिशन में शामिल रहते हैं। वे उस सुरक्षित टेलीफोन लाइनों को संचालित करते हैं जो उनके नेता इस्तेमाल करते हैं, साथ ही साथ उनके जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल के लिए कंप्यूटर और आईटी सुरक्षा मुहैया कराते हैं।
इसके अलावा सिंगापुर में किम की यात्रा के दौरान उन्हें जो भी खाने का सामान, शराब और सिगरेट चाहिए उसे वे उन्हें पेश करते हैं। साथ ही किम को दिए जानेवाले खाने-पीने की चीजों की जांच करते हैं।
बीबीसी ने बताया कि इसमें एक चिकित्सा विभाग भी है जहां उनके निजी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मचारी काम करते हैं, और इनमें से कम से कम दो लोग सिंगापुर में हैं।