फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   security council asks to gaza and hamas to stop war soon

गजा-इसराइल में तत्काल संघर्षविराम होः सिक्यूरिटी काउंसिल

Mon, 21 Jul 2014 03:21 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
security council asks to gaza and hamas to stop war soon

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को फौरन समाप्त करने की अपील की है। सोमवार को हुई एक आपात बैठक में सुरक्षा परिषद ने कहा कि आम नागरिकों की मौत गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों से इसराइल और गजा के हमास चरमपंथियों के बीच जारी संघर्ष में रविवार सबसे खूनखराबे वाला दिन रहा है। रविवार को 100 से अधिक फलस्तीनी और 13 इसराइली सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


चरमपंथी संगठन हमास के अनुसार उसने एक इसराइली सैनिक को बंदी बना लिया है। लेकिन इसराइल ने इस दावे को खारिज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में इसराइल के दूत रॉन प्रोसोर ने कहा कि हमास के दावे सही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले इसराइल को अपने एक सैनिक की रिहाई के लिए 1000 फलस्तीनियों को रिहा किया था। मध्य पूर्व संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक चल रही है।

अमरीकी मंत्री जॉन केरी सोमवार से मध्य पूर्व की यात्रा पर जा रहे हैं ताकि मध्य पूर्व जारी संघर्ष को रोका जा सके।

आठ जुलाई से शुरू हुए इसराइली हमले को रोकने के लिए इसराइल और फलस्तीनी समूह हमास के बीच रविवार को जो युद्धविराम हुआ था वो महज घंटे भर ही जारी रह सका।

400 से ज्यादा हुआ मौतों का आंकड़ा

security council asks to gaza and hamas to stop war soon

अब तक कुल मिलाकर 425 फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं जिसमें सौ से अधिक बच्चे शामिल हैं।

रविवार को ही इसराइल के 13 सैनिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक कुल 18 इसराइली जवान इस संघर्ष का शिकार हो चुके हैं। इसराइल के दो आम नागरिक भी हमले में मारे गए हैं।

रविवार को हुई अधिकतर मौतें शेजिया के इलाके में ही हुईं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक गजा में  83 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और उनमें से अधिकांश उसके राहत शिविरों में रहे रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गजा में मृतकों के शव सडकों और गलियों में यूं ही पडे हुए है। इस बात का भी डर है कि शव उन सैकडों भवनों के मलबों के नीचे भी दबे हो सकते हैं जो हवाई हमलों और तोपों के गोलों की मार से ढह गए हैं।

रविवार को घंटे भर के यु्द्धविराम के बीच रेड क्रिसेंट के कार्यकर्ता बहुत सारे शवों को मलबों से निकाल कर ले गए।

अभी भी जारी हैं हमले

security council asks to gaza and hamas to stop war soon

इस बीच हमास ने इसराइल की रॉकेट दागने का सिलसिला जारी रखा है। उसका एक रॉकेट आशकेलन शहर में जाकर गिरा।

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका मुल्क चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है जिसमें कई बार आम शहरियों को नुकसान उठाना पड रहा है और उन्हें इस बात का दुख है।

लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिरादिरी में इस बात को लेकर चिंता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून शनिवार को कतर पहुंचे हैं जहां वो हमास के नेता के अलावा फलस्तीनी प्रशासन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed