{"_id":"09726af0ed7dd467e9fca2c253077098","slug":"search-operation-of-airasia-s-missing-plane-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर एशिया: लापता विमान 'समंदर की तह में'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
एयर एशिया: लापता विमान 'समंदर की तह में'
Updated Tue, 30 Dec 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख का कहना है कि एयर एशिया का लापता विमान समुद्र के तल में हो सकता है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक प्रेस कांफ्रेस में बामबांग सोएलिस्तियो ने कहा कि उनका अनुमान विमान से संपर्क टूटने से ठीक पहले हुई बातों पर आधारित है।
रविवार को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के सफर पर निकली उड़ान संख्या क्यूजेड 8501 पर कुल 162 लोग सवार हैं और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है।
मंगलवार को इसकी खोज के दायरे को बढ़ाया जाएगा। इस बीच इंडोनेशिया ने विमान को खोजने के लिए अमरीका से मदद मांगी है। अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इंडोनेशिया के आग्रह पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विमान के पायलटों ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने का आग्रह किया था लेकिन बोर्नो और सुमात्रा के बीच विमान के रडार से गायब होने से पहले उन्होंने किसी आपात स्थिति की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन