एलियन की खोज: 10 करोड़ डॉलर में शुरू हुआ अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने एलियन की तलाश के लिए अब तक के सबसे बड़े अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के लिए उन्हें रूसी कारोबारी यूरी मिलनर का समर्थन दे रहे हैं।
इस अभियान को करीब 10 वर्ष का समय लगेगा और करीब 10 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा।इस अभियान का नाम 'द ब्रेकथ्रू लेसेन' दिया गया है।
हॉकिंग के अनुसार इस अभियान के द्वारा वह एलियन्स में इंसानों जैसी समझदारी भरी जिंदगी के निशान की तलाश करेंगे। हॉकिंग ने कहा कि हम जीवित हैं हम इंटेलिजेंट हैं, हमें जरूर पता होना चाहिए।
सिलिकन वैली देगी योगदान
सूत्रों के मुताबिक इस अभियान से इंग्लैंड के कई दूसरे वैज्ञानिक भी शामिल हैं। लंदन की रॉयल सोसाइटी साइंस एकेडमी में यह अभियान लॉंच किया गया है।
गौरतलब है कि यह अभियान शुरु करने वाले स्टीफन हॉकिंग एक खास बीमारी के चलते अपने गाल की मांसपेशी के जरिए अपने चश्मे पर लगे सेंसर को कम्प्यूटर सिस्टम से जोड़कर ही बातचीत कर पाते हैं।
वहीं कारोबारी यूरी मिलनर सिलिकन वैली में जाने-माने नाम हैं। उन्होंने फेसबुक में निवेश कर काफी माल कमाया है। उनका मानना है समय आ गया है जब दूसरी दुनिया की खोज में सिलिकन वैली की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए।