फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Schoolboy dies after trying to take 'extreme selfie' on ninth-floor rooftop

सेल्फी का ऐसा जुनून कि 9वीं मंजिल से गिरकर गंवाई जान

Thu, 01 Oct 2015 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
Schoolboy dies after trying to take 'extreme selfie' on ninth-floor rooftop

उसे खतरनाक और रोमांचक सेल्फी लेने का क्रेज था। इन तस्वीरों से वो अपने दोस्तों से वाहवाही लूटने का आदी हो गया था। उस दिन भी वो 9वीं मंजिल की छत पर इसलिए चढ़ा था कि मोबाइल में रोमांचक सेल्फी कैद कर सके। लेकिन, बदकिस्मती देखिए कि सेल्फी लेते वक्त वो 9वीं मंजिल से नीचे गिर पड़ा।

विज्ञापन


मामला रूस के वोलोग्डा का है। मिरर पर प्रकाशित खबर के मुताबिक 17 वर्षीय लड़का 9वीं मंजिल से ऐसी सेल्फी लेना चाहता था जिसमें वो गिरता हुआ लगे। लड़का अपने एक साथी के साथ ऊंची इमारत पर चढ़ा था। लेकिन ये सेल्फी उसके जीवन की आखिरी सेल्फी साबित हुई।

विज्ञापन

खतरनाक सेल्फी के चक्कर में गंवाई जान

Schoolboy dies after trying to take 'extreme selfie' on ninth-floor rooftop

लड़के ने हाथ में अपने मोबाइल के अलावा एक रस्सी भी ले रखी थी। छत पर पहुंचने के बाद लड़का शाम होने का इंतजार करने लगा। और जब, लड़के ने सेल्फी लेनी चाही, उसी वक्त उसके हाथ से रस्सी छूट गई और वो 9वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

हालांकि लड़का नीचे लगी झाड़ियों पर गिरा, लेकिन गंभीर चोटों से नहीं बच सका। लड़के को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोकल मीडिया लड़के का नाम बताने में नाकाम रही, लेकिन लड़के की इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की लिंक उपलब्ध कराई गयीं। इनमें एक बात कॉमन है कि लड़के ने ज्यादातर तस्वीरें खतरनाक तरीके से ली थीं।

इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद दूसरे लड़के की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed