फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   school_children_stabbed

स्कूल जा रहे चार बच्चों की हत्या

Fri, 26 Sep 2014 11:29 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
school_children_stabbed

चीन में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को चाकू से चार स्कूली छात्रों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह घटना दक्षिण चीन के गुआंगशी जुआंग की है।

अधिकारियों के मुताबिक़ घटना लिंगशान काउंटी के पिंगशान क़स्बे में हुई। एजेंसी ने इलाक़े के जन सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना के समय बच्चे स्कूल जा रहे थे।


अधेड़ पर शक

तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

ख़बर के मुताबिक़ जिस व्यक्ति पर बच्चों की हत्या का संदेह जताया जा रहा है वह अधेड़ उम्र का है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस महीने के शुरू में सरकारी मीडिया ने ख़बर दी थी कि एक व्यक्ति ने एक प्राइमरी स्कूल में तीन बच्चों और एक अध्यापक की उस समय चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी, जब उनकी बेटी को स्कूल ने दाख़िला देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


साल 2010 में चीन में इसी तरह की पाँच घटनाओं में 17 लोगों को मौत हो गई थी। इनमें से 15 बच्चे थे। इन घटनाओं में 80 से अधिक घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed