{"_id":"5bcceea5bdec2269385b5ca3","slug":"saudi-to-relations-with-uk-on-the-path-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से संबंधों को लेकर अमेरिका की राह पर ब्रिटेन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी से संबंधों को लेकर अमेरिका की राह पर ब्रिटेन
एजेंसी ,लंदन
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
britain law
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण पर ब्रिटेन ने भले ही ऐतबार नहीं जताया हो, लेकिन इस खाड़ी देश की कट्टरपंथी राजशाही के साथ संबंधों को लेकर उसने फिलहाल अमेरिकी रास्ता अख्तियार कर लिया है। सऊदी अरब को हर साल करोड़ों पाउंड के हथियार बेचने वाले ब्रिटेन ने इस खाड़ी देश से फिलहाल रिश्ते खत्म करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के ब्रेक्जिट सचिव डोमिनिक राब ने सऊदी राजशाही से संबंध जोड़े रखने की वकालत करते हुए कहा, ब्रिटिश नौकरियों का बड़ा हिस्सा समझौतों पर निर्भर है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खशोगी की हत्या की आलोचना की थी, लेकिन इसके चलते अरबों डॉलर के यूएस-सऊदी हथियार सौदे को खत्म करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन