{"_id":"5c35db0cbdec225706706e8f","slug":"saudi-teen-rahaf-mohammed-al-qunun-from-saudi-has-demanded-refuge-from-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी से भागी 18 साल की लड़की ने यूएन से की शरण देने की अपील","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी से भागी 18 साल की लड़की ने यूएन से की शरण देने की अपील
Wed, 09 Jan 2019 04:59 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 09 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब से भागकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची एक 18 साल की लड़की को यूएन ने अपने सुरक्षा में ले लिया है। सऊदी अरब से हाल ही में रहफ मोहम्मद अल कुनून नाम की 18 साल की लड़की भाग निकली थी। जिसके बाद वो भागकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। रहफ ने अपने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया से उसे शरणार्थी बनाए जाने की अपील की है। रहफ की मांग पर ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उसकी अपील को बेहद सतर्कता से देखेंगे और सब ठीक रहा तो उसे शरणार्थी का स्टेटस दे दिया जाएगा। फिलहाल रहफ बैंकॉक में यूएन की सुरक्षा में रह रही है।
विज्ञापन
जब रहफ ऑस्ट्रेलिया जा रही थी तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने डिपोर्ट करने की कोशिश की थी पर उसने अपनी कहानी और परिवार की प्रताणना को लगातार ट्वीट किया जिसकी वजह से वो वापस सऊदी भेजे जाने से बच गई। रहफ बीते सप्ताह के अंत में अपने परिवार से भागकर कुवैत से बैंकॉक पहुंची थी। रहफ का आरोप है कि उनके परिवार ने उनकी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की है।
विज्ञापन
रहफ का कहना है कि वो ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगने की सोचकर आई थी। रहफ को इस बात का डर है कि अगर बैंकॉक अधिकारियों ने वापस सऊदी भेजा तो उसे मार दिया जाएगा। पहले से ही मानवाधिकार के मामले में तार-तार सऊदी अरब के ट्रैक रिकॉर्ड की अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खाशोजी की हत्या के बाद और कड़ाई के साथ समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन