{"_id":"589084454f1c1b2f3de81c47","slug":"saudi-prince-booked-flight-seats-for-eagles","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रिंस जिसने कराई बाजों को प्लेन की सैर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एक प्रिंस जिसने कराई बाजों को प्लेन की सैर
एजेंसी
Updated Tue, 31 Jan 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
eagle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के राजकुमार की इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। तस्वीर में राजकुमार एक विमान में बैठे हुए हैं और उनके साथ ढेर सारे बाज भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार ने सभी बाजों के लिए विमान में सीटें बुक कराई थीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तस्वीर कतर एयरवेज की है। इसे विमान के कैप्टन ने शेयर की है। अन्य यात्री जैसे ही विमान में बैठने के लिए अंदर आए सब हैरान हो गए। एक यात्री ने कहा कि यह नया अनुभव था। इस तरह के यात्रियों के साथ हवा में उड़ने का आनंद ही कुछ और था।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक, कुल 80 बाज थे। बाजों को शांत रखने के लिए उन्हें हूड्स पहनाया गया था, जो सिर से लेकर आंखों को कवर कर रहा था। बता दें कि खाड़ी देशों में बाजों को इंसानों जैसा सम्मान दिया जाता है। विमान से लेकर रेस्टोरेंट में बाजों से किसी तरह का भेदभाव न हो इसके लिए बाकायदा कानून भी पारित किए गए हैं। कतर में तो बाज के नाम से पासपोर्ट भी जारी होता है।
विज्ञापन