{"_id":"599b6dac4f1c1b79098b4b50","slug":"saudi-man-divorces-to-wife-on-going-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी: पत्नी के आगे चलने पर रास्ते में ही उसे दे दिया तलाक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी: पत्नी के आगे चलने पर रास्ते में ही उसे दे दिया तलाक
एजेंसी, दुबई
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Divorce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में तीन तलाक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। छोटे-मोटे कारणों की वजह से विवाहित जोड़े परामर्श सेवाएं ले रहे हैं। इस बार एक सऊदी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क पर वह उससे दो कदम आगे चल रही थी। हालांकि इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वह पत्नी को बार-बार एक कदम पीछे चलने को कह रहा था लेकिन वह उससे हमेशा दो कदम आगे चल रही थी। इससे आजिज आकर व्यक्ति ने रास्ते में ही उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में एक सऊदी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह डिनर में भेड़ का सिर परोसना भूल गई थी। भेड़ का सिर और गोश्त सऊदी डिनर का अहम पकवान है।
विज्ञापन
उसके पति ने डिनर पर अपने दोस्तों को बुलाया था। महिला का कहना है कि मेहमानों के जाने के बाद उसका पति आगबबूला हो गया और कहा कि डिनर पर तुम भेड़ का सिर परोसना भूल गई थी। लिहाजा तुम मुझे भी भूल जाओ। यह कहते हुए उसने तलाक दे दिया। एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को हनीमून के दौरान तलाक दे दिया।