{"_id":"5a0744494f1c1b97678bad56","slug":"saudi-led-coalition-admits-attack-on-yemen-s-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों ने यमन में मचाई भारी तबाही","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी गठबंधन के हवाई हमलों ने यमन में मचाई भारी तबाही
एजेंसी, सना
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब की अगुआई वाले गठबंधन ने यमन की राजधानी पर शनिवार को दो हवाई हमले किए। राजधानी के जिस क्षेत्र पर हमले किए गए वहां विद्रोहियों ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन
यह हमले सना में रक्षा मंत्रालय पर किए गए और दो हमलों के बाद भी सना के ऊपर युद्धक विमान को स्थानीय लोगों ने देखा। हालांकि हुती विद्रोहियों की समाचार एजेंसी अल-मसीरा ने इस हमले में किसी के हताहत नहीं होने की बात कही है, लेकिन सऊदी गठबंधन के इस हमले से रक्षा मंत्रालय को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
यह ताजा हमला सऊदी अरब और हुती विद्रोहियों का समर्थन करने वाले ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है। हुती विद्रोहियों ने इस सप्ताह की शुरूआत में ही यमन सीमाओं को बंद कर दिया था। इसके बाद सऊदी अरब ने हमले की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन