{"_id":"5c783a6ebdec22736c04db82","slug":"saudi-foreign-minister-coming-to-pak-with-important-message-of-crown-prince","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राउन प्रिंस का ‘महत्वपूर्ण संदेश’ लेकर पाक आ रहे सऊदी विदेश मंत्री","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
क्राउन प्रिंस का ‘महत्वपूर्ण संदेश’ लेकर पाक आ रहे सऊदी विदेश मंत्री
Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि सऊदी अरब के उनके समकक्ष अदल अल जुबैर बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं और वह क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान का एक ‘महत्वपूर्ण संदेश’ लेकर आएंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैशी ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात पाक के करीबी सहयोगी जुबैर से बात की और इस दौरान उन्होंने इस्लामाबाद आने की इच्छा जताई। खबर लिखे जाने तक जुबैर पाकिस्तान नहीं पहुंचे थे। उधर, नई दिल्ली में भारत स्थित सऊदी अरब के राजदूत ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
ट्रंप के बयान का किया स्वागत
कुरैशी ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी हस्तक्षेप फायदेमंद होगा। उन्होंने संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से कहा, हम ट्रंप के बयान का समर्थन करते हैं। मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्थिति की गंभीरता पर ध्यान दिया और हस्तक्षेप करने का फैसला किया।