फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   saudi arabia removed oil minister

सऊदी सरकार में बदलाव, तेल मंत्री को किया गया बर्खास्त

Sun, 08 May 2016 01:34 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 08 May 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia removed oil minister
सऊदी अरब के तेल मंत्री बर्खास्त - फोटो : Reuters

सऊदी अरब के शाह सलमान ने देश के वरिष्ठ तेल मंत्री को बर्खास्त कर दिया है। इसे सरकार में किए गए बड़े बदलाव का हिस्सा कहा जा रहा है। अली अल नईम पिछले 20 साल से इस पद पर थे। उनकी जगह अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल फलीह को यह पद सौंपा गया है।

विज्ञापन


तेल निर्यात करने वाले दुनिया के सबसे बड़े देश सऊदी अरब ने अप्रैल में बड़े आर्थिक सुधारों की घोषणा की थी। इनका उद्देश्य देश की तेल पर निर्भरता कम करना है। पिछले साल सऊदी अरब को अपने राजस्व का करीब 70 फीसद हिस्सा तेल से प्राप्त हुआ था। लेकिन तेल की गिरती हुई कीमतों से उसे बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


शाही फरमान के मुताबिक सरकार में किए गए परिवर्तनों के माध्यम से कई मंत्रालयों का आपस में विलय कर दिया गया है। जबकि पानी और बिजली जैसे मंत्रालयों को अलग कर दिया गया है। देश में मनोरंजन और संस्कृति के लिए भी सरकारी संस्थाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी के अरब मामलों के संपादक सेबेस्टियन अशर का कहना है कि शाह सलमान के बेटे प्रिंस मोहम्मद देश की आर्थिक नीति को देखते हैं और अली अल नईम को हटाए जाने से यह संकेत मिलता है कि वे तेल पर सख्त नियंत्रण रखना चाहते हैं।


खालिद अल फलीह ने 30 साल से अधिक समय तक देश की सरकारी तेल कंपनी अरामको में काम किया। हाल तक वे बतौर अध्यक्ष कंपनी में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे अब जल्द ही नए विभाग का प्रभार संभालने वाले हैं, जहां वे ऊर्जा, उद्योग और खनिज संसाधन प्रबंधन मामलों को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed