फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   saudi arabia attack on yemen

यमन पर खतरा, सऊदी अरब ने की हमले की शुरूआत

Thu, 26 Mar 2015 11:21 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
saudi arabia attack on yemen

अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा है कि उनके देश ने यमन में शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


राजदूत अब्देल अल जुबैर ने कहा कि राष्ट्रपति अब्द्रब्बुह मंसूर हादी की वैध सरकार की रक्षा के लिए सऊदी अरब ने कार्रवाई शुरू की है। ईरान के समर्थन वाले विद्रोहियों ने हाल के दिनों में अपनी पकड़ मजबूत की है, इस वजह से हादी को राजधानी सना छोड़नी पड़ी।

अमेरिकी खुफिया फाइल

saudi arabia attack on yemen

वहीं अमेरिकी अखबार 'लांस एंजिल्स टाइम्स' की एक ख़बर के मुताबिक़ विद्रोहियों ने अमेरिकी खुफिया फ़ाइलें जब्त की हैं। जिनमें यमन में अमेरिकी अभियान का वर्णन है। अब्देल अल जुबैर ने कहा कि वाशिंगटन में सऊदी अरब के अभियान में हवाई हमले भी शामिल हैं।

उनके मुताबिक हमले रात 11 बजे (जीएमटी) शुरू हुए। उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों ने अभियान का समर्थन किया है। राजदूत ने कहा कि अपने पड़ोसी देश के लोगों और यमन की वैध सरकार की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा सऊदी अरब करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति पर इनाम

saudi arabia attack on yemen

इसके पहले बुधवार को सऊदी अरब ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा था कि उसकी यमन में सैन्य हस्तक्षेप की कोई योजना नहीं है। सऊदी का कहना था कि यमन से लगती सीमा पर सैन्य बलों का जमावड़ा केवल अपनी रक्षा के लिए है।

बुधवार को आई ख़बरों में कहा गया था कि हूती विद्रोहियों के दक्षिणी बंदरगाह शहर में बढ़ता हुआ देखकर राष्ट्रपति हादी अपना महल छोड़कर अदन चले गए हैं। सरकारी अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया था कि राष्ट्रपति देश छोड़कर चले गए हैं। उनका कहना था कि वो अदन में बने हुए हैं।

हादी ने अभी हाल में संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि वो हूती विद्रोहियों के खिलाफ़ सैन्य कार्रवाई के लिए उत्सुक देशों का समर्थन करे। इस बीच विद्रोहियों के कब्जे वाले यमन के सरकारी टीवी चैनल ने भगोड़े राष्ट्रपति को पकड़ने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed