{"_id":"5c3349b6bdec2256fd7101d6","slug":"russian-president-vladimir-putin-invited-pm-narendra-modi-to-eastern-economic-forum-in-vladivostok","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर किया आमंत्रित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस से आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलावा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर किया आमंत्रित
Mon, 07 Jan 2019 06:14 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, नरेंद्र मोदी (फाइल तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में अगले साल आयोजित होने वाले आर्थिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन कर सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया।
राष्ट्रपति पुतिन ने भारत में 2019 में होनेवाले आम चुनावों के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी की सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां दी और रक्षा एवं आतंकवाद निरोध समेत प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इसपर भी सहमति जताई कि भारत और रूस के बीच सहयोग बहुपक्षीय विश्वव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस लिए दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में, ब्रिक्स में, एससीओ और अन्य बहुपक्षीय संगठनों में निकट सलाह-मश्विरा करना जारी रखेंगे।"
मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और रूसी अवाम को क्रिसमस की बधाइयां दी। रूस में सोमवार को क्रिसमस मनाया जा रहा है। दोनों नेताओं ने पिछले साल दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी में हासिल की गई प्रगति के मील के अहम पत्थरों की सराहना की।
पिछले साल मई में सोचि में और फिर अक्टूबर में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान हुई व्यापक एवं सफल वार्ता को याद करते हुए दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों की रफ्तार कायम रखने पर सहमति जताई।
बयान में बताया गया है कि पुतिन ने सितंबर 2019 में वार्षिक पूर्वी आर्थिक फोरम में फिर से आमंत्रण दिया। बयान में कहा गया, "रक्षा एवं आतंकवाद निरोध समेत प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा की गई।"
विज्ञापन
In a telephonic conversation, Russian President Vladimir Putin today invited PM Modi to take part in Eastern Economic Forum in Vladivostok in September 2019 as a main guest. President Putin wished PM Modi success in connection with the upcoming parliamentary elections in India. pic.twitter.com/4eSsn9HPed
— ANI (@ANI) January 7, 2019विज्ञापन