{"_id":"585f57ce4f1c1b1864e3d6df","slug":"russian-military-tu-154-aircraft-disappears-from-radars-after-takeoff-in-sochi","type":"story","status":"publish","title_hn":"91 लोगों को ले जा रहा रूसी सेना का विमान क्रैश, काला सागर में मिला मलबा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
91 लोगों को ले जा रहा रूसी सेना का विमान क्रैश, काला सागर में मिला मलबा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Tu-154
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी सेना का विमान Tu-154 क्रैश हो गया है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य विमान का मलबा काला सागर में मिला है। रूसी सेना का यह विमान उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद राडार से गायब हो गया था। विमान में 91 लोग सवार थे। रूसी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिट्री के इस विमान ने सोची से उड़ान भरी थी और यह सीरिया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि प्लेन ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समय) पर उ़डान भरी थी और 5:40 बजे यह लापता हो गया। इस विमान में 9 पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के बैंड के सदस्य भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्लेन ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समय) पर उ़डान भरी थी और 5:40 बजे यह लापता हो गया। इस विमान में 9 पत्रकारों समेत रूसी आर्म्ड फोर्सेज के बैंड के सदस्य भी सवार थे। वे सीरिया के लटाकिया स्थित रूसी एयरबेस में नए साल के मौके पर एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
लापता होने के बाद से रूस ने तलाशी अभियान चलाया तो मलबा काला सागर में बरामद हुआ। अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है। हालांकि माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी के कारण विमान क्रैश हुआ है क्योंकि मौसम आदि की स्थिति उड़ान भरने के अनुकूल थीं।#BREAKING Debris from missing Russian military plane found in Black Sea: agencies
विज्ञापन विज्ञापन— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016
#BREAKING Russian military plane carrying 91 'disappears from radar': agencies
— AFP news agency (@AFP) December 25, 2016