{"_id":"5a76cd2b4f1c1ba3268b8412","slug":"russian-fighter-jet-shot-down-in-syria-idlib-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में किसने मार गिराया रूसी जंगी विमान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सीरिया में किसने मार गिराया रूसी जंगी विमान
बीबीसी, हिंदी
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
रुसी विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले पूर्वोत्तर प्रांत इदलिब में रूस का एक जंगी विमान मार गिराया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पायलट विमान से कूद गया था लेकिन जमीन पर हुई लड़ाई में मारा गया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इनमें से एक वीडियो में जंगी विमान को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है जबकि दूसरे वीडियो में जमीन पर विमान का सुलगता हुआ मलबा दिखाया गया है।
विज्ञापन
विमान के एक पंख पर रेड स्टार भी नजर आ रहा है। रूस इस इलाके में अपने सहयोगी सीरिया के साथ विद्रोहियों पर हमला कर रहा है। सीरिया की सरकार ने पिछले साल दिसंबर में रूस के जंगी विमानों की मदद से विद्रोहियों के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यहां लड़ाई की वजह से लगभग एक लाख लोग विस्थापित हुए हैं। निगरानी समूह सीरियन ऑब्ज़रवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि इलाके में बीते 24 घंटे में रूस ने कई हवाई हमले किए हैं। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि रूस के जंगी विमान को किस गुट ने मार गिराया है।
विज्ञापन