फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russian air raids in Syria, 40 killed, many injured

सीरिया में रूस का हवाई हमला, 40 की मौत, कई घायल

Sat, 25 Mar 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
Russian air raids in Syria, 40 killed, many injured

रूस ने शनिवार को सीरिया के इडलीब प्रांत में हवाई हमला किया। हमले में करीब 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मिडिल ईस्ट की समाचार वेबसाइट अल जजीरा की खबरों के अनुसार सीरिया की राजधानी से करीब 290 किलोमीटर दूर मरात अल-नूमन के शहर में यह हमला किया गया। हमले में अब तक 43 लोगों की मारे जाने और करीब 150 के घायल होने की खबर है। सीरिया नागरिक रक्षा के एक वॉलेंटियर ने अल जजीरा के बात करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


साथ ही बहुत से घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे की जगह पर उनके वॉलेंटियर निरंतर बचाव कार्य में लगे हुए है। सीरिया नागरिक रक्षा के वॉलेंटियर 2013 से ही सीरिया के लोगों के लिए बचाव कार्य कर रहे है। वहीं ईडालिब में एक मीडिया कार्यकर्ता अनास मारावी ने कहा कि हमलावर अल नुसर्रा फ्रंट द्वारा चलाये जा रहे कोर्ट और जेलों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं ईडालिब के एक स्कूल में भी हवाई हमला हुआ। इस हमले में करीब 3 लोग मारे गये है, और चार लोगों के घायल होने की खबर है। दूसरी ओर सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-म्यूलालेम ने सीरिया में चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए सीरिया में मौजूद यूएन के राजदूत से कहा कि वह जिनेवा में शांति वार्ता के लिए तैयार है। सीरिया में पिछले पांच सालों से संघर्ष जारी है। यूएन के अनुसार अब तक करीब 250,000 लोग सीरिया संघर्ष में मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed