फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russia warns United states of ''playing with fire'' over bans

प्रतिबंधों पर अमेरिका को रूस ने ‘आग से खेलने’ की चेतावनी दी

Fri, 21 Sep 2018 06:24 PM IST
भाषा,मास्को
भाषा,मास्को Updated Fri, 21 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Russia warns United states of ''playing with fire'' over bans
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ‘‘आग से खेल रहा है’’

विज्ञापन

अमेरिका की ओर से रूस के खिलाफ लगाए गए नए प्रतिबंधों को ‘वैश्विक स्थिरता’ की अनदेखी करार देते हुए रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ‘‘आग से खेल रहा है’’। खास बात यह है कि इन प्रतिबंधों में चीन को भी निशाना बनाया गया है । 

रूस के विदेश उपमंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बयान जारी कर कहा, ‘‘उनके लिये यह याद रखना बेहतर होगा कि वैश्विक स्थिरता जैसी भी कोई परिकल्पना है जिसे वह रूसी और अमेरिकी रिश्तों में तनाव लाकर लगातार बिना सोचे समझे नजरंदाज कर रहे हैं।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘आग से खेलना मुर्खतापूर्ण है, यह खतरनाक हो सकता है।’’ 

विदेश उप मंत्री ने कहा, ‘‘हम चाहेंगे कि वाशिंगटन की प्रतिबंध मशीन का संचालन करने वाला कम से कम थोड़ा बहुत ही सही खुद को हमारे इतिहास से परिचित कर ले क्योंकि इससे उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने गुरूवार को अपने प्रतिबंध के दायरे का विस्तार रूस से चीन तक पहुंचा दिया और चीन के एक सैन्य संगठन के खिलाफ रूसी युद्धक विमान और प्रक्षेपास्त्र खरीदने पर दंडात्मक कार्रवाई का ऐलान किया। 

इतना ही नहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी कहा कि वह रूसी खुफिया एजेंसियों और सैन्य क्षेत्र से संपर्क रखने वाले 33 लोगों को प्रतिबंध की कालीसूची में डाल रहा है। 


इनमें से सभी - रक्षा क्षेत्र से जुड़ी फर्म, जीआरयू सैन्य खुफिया एजेंसी और सेंटपीटर्सबर्ग स्थित इंटरनेट रिसर्च एजेंसी दुष्प्रचार समूह से जुड़े लोग हैं जो पहले से अमेरिका की प्रतिबंध सूची में थे और उनमें से 28 लोगों रॉबर्ट मूलर द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है। मूलर अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं।

 

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed