फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russia supply of 48 russian Mi-17 military transport helicopters to india by this year end

रूस भारत को जल्द देगा एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर, साल के अंत तक पूरी होगी डील

Sun, 30 Jul 2017 03:31 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sun, 30 Jul 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
Russia supply of 48 russian Mi-17 military transport helicopters to india by this year end
एमआई-17 हेलिकॉप्टर
भारत और रूस के बीच इस साल के अंत तक एमआई-17 के 48 हेलिकॉप्टर के सौदे की उम्मीद की जा रही है। इसको लेकर भारत और रूस के बीच बातचीत चल रही है। इस मामले में रूसी हथियारों के सप्लायर रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखीव ने कहा कि भारत के पास मौजूदा समय में एमआई-8 और एमआई-17 फैमिली के 300 हेलिकॉप्टर हैं।
विज्ञापन


भारत इसका इस्तेमाल सेना के डिप्लॉयमेंट, पैट्रोलिंग, सर्चिंग-रेस्क्यू और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के लिए करता है। भारत अपनी जरूरतों को अच्छी तरह जानता है। मिखीव ने रूस के एयर शो के दौरान कहा कि इस साल के अंत होने तक इसकी डील हो जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल रूस ने भारत को एक पुरानी डील के तहत 3 एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर दिए थे। 2012-13 के दौरान ये डील हुई थी। हाई टेक्नोलॉजी से लैस इन चॉपर का इस्तेमाल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले खबर थी कि भारत का सबसे करीबी माने जाने वाला रूस पाकिस्तान को रूस में निर्मित एमआई-171ई नॉन-कॉम्बेट हेलीकॉप्टर की डिलीवरी करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि यह रूस की तरफ से इस साल पाकिस्तान को दिया जाने वाला दूसरा कनवर्टिबल हेलीकॉप्टर होगा।

एम-171ई सैन्य कार्गो हेलीकॉप्टर एमआई-17 जो पहले से ही पाकिस्तानी सेना का हिस्सा है। इस हेलीकॉप्टर का ऑर्डर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दिया था। इसका प्रयोग यात्री या माल ढोने, मेडिकल इमरजेंसी, राहत और बचाव अभियान में किया जाता है।


रूसी कंपनी ने बलूचिस्तान के साथ हेलीकॉप्टर आपूर्ति का यह सौदा दिसंबर 2016 में किया था। कनवर्टिबल हेलीकॉप्टर एक ही जगह से सीधे उड़ भरने के साथ ही प्लेन की तरह हवाई पट्टी से भी उड़ान भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed