फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia spend 2 lakh dollar for lenin body preserving

लेनिन की लाश पर 2 लाख डॉलर खर्च करेगा रूस

Sat, 16 Apr 2016 04:01 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 16 Apr 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
russia spend 2 lakh dollar for lenin body preserving
व्लादीमिर लेनिन की लाश के संरक्षण पर इस साल रूसी सरकार दो लाख डॉलर खर्च करने वाली - फोटो : Getty

रूस के कम्युनिस्ट नेता व्लादीमिर लेनिन की लाश के संरक्षण पर इस साल रूसी सरकार दो लाख डॉलर खर्च करने वाली है। रूस की स्टेट प्रोक्योरमेंट एजेंसी की वेबसाइट पर कहा गया है कि इस को खर्च करके लेनिन के शव को 'जीवित समान स्थिति' में रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


बायोमेडिकल तरीकों के जरिए लेनिन की लाश के संरक्षण के लिए एक एजेंसी की तलाश भी कर ली गई है। रूसी बायोमेडिकल टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर लेनिन के शव की देखभाल 1924 में तब से कर रही है जब पहली बार लेनिन की लाश जनता के दर्शन के लिए मॉस्को के रेड स्क्वेयर में रखी गई थी। हालांकि सोवियत संघ के टूटने के बाद से लेनिन का शव दफनाने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन


हाल के एक ऑनलाइन पोल के मुताबिक 62 फीसदी लोग लेनिन को सम्मान के साथ दफनाने के हक में हैं। मगर इस सोच को क्रेमलिन पहले ही नकार चुका है। लेनिन के शव के संरक्षण पर होने वाले खर्च को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों की राय में एक ममी की मरम्मत और देखभाल के लिए होने वाला यह खर्च ज्यादा है। और दूसरों की राय है कि लेनिन ने कभी खुद को एक 'मूर्ति' बनाए रखने का विरोध किया होता। एक व्यक्ति ने मज़ाकिया लहज़े में लिखा है कि कम्युनिस्टों को उम्मीद है कि एक दिन बोल्शेविक नेता का क्लोन तैयार करके वो सत्ता में वापस आ सकते हैं। एक अन्य यूज़र का कहना है कि अगर लेनिन को दफ़नाने का ख़्याल कर रहे हैं तो पहले सोवियत दौर के बाद के नेता बोरिस येल्तसिन की क़ब्र खोदनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed