फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russia's official channel asked citizens to be prepared for the Third World War

सीरिया पर अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद रूस के सरकारी चैनल ने कहा- तीसरे विश्व युद्ध के लिए रहें तैयार

Sun, 15 Apr 2018 09:40 PM IST
एजेंसी, मास्को
एजेंसी, मास्को Updated Sun, 15 Apr 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Russia's official channel asked citizens to be prepared for the Third World War
पुतिन
सीरिया के डूमा में आम नागिरकों पर रासायिनक हथियारों के इस्तेमाल के जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार सुबह 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) 100 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया। अमेरिका की इस कार्रवाई से रूस और ईरान गुस्से में हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने हमले की कड़ी निंदा की है। पुतिन ने इसे संयुक्त देशों की आक्रामक कार्रवाई बताया है। सीरिया में मिसाइल हमले के बाद सरकारी रूसी टीवी चैनल पर रूस के नागरिकों को तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


मॉस्को में वरिष्ठ पत्रकार अलेक्जेंडर गोल्ट्स ने टीवी रेन से कहा, ‘एक साल पहले जब मैंने कहा था कि हम नए शीतयुद्ध की ओर बढ़ चुके हैं, तब कोई सहमत नहीं था। अब सब सहमत हैं। स्पष्ट हो गया है कि इस दूसरे शीतयुद्ध में होने वाली घटनाएं तेजी से हो रही हैं। इसकी बस शुरुआत भर हुई है।’ हमले से पहले अमेरिका में रूस के राजदूत एनातोली एंटोनोव ने सीरिया पर हमले की सूरत में परिणाम भुगतने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘ऐसी कार्रवाई के नजीते भुगतने होंगे, जिसकी जिम्मेदारी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस पर होगी। रूस के राष्ट्रपति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ 
विज्ञापन

ट्रंप हमारे समय के हिटलर नंबर-2 : शेरिन

Russia's official channel asked citizens to be prepared for the Third World War
डोनाल्ड ट्रंप
स्टेट ड्यूमा की रक्षा समिति के उप प्रमुख अलेक्जेंडर शेरिन ने ट्रंप की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि हवाई हमले को रूस के खिलाफ कदम माना जाता है। ट्रंप को हमारे समय का हिटलर नंबर-2 कहा जा सकता है। उन्होंने सीरिया पर हमले के लिए वही समय चुना, जिसमें हिटलर ने सोवियत संघ पर हमला किया था। 

तनाव बढ़ा तो होगा तीसरा विश्व युद्ध : तुर्की

सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के समर्थन ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि सीरिया पर हमला अपराध था। उन्हें इस हमले से कोई फायदा नहीं होगा। अमेरिका के सहयोगी तुर्की के रक्षा मंत्री एन. कैनिक्ली ने कहा है कि अगर तनाव बढ़ाया गया तो तीसरा विश्व युद्घ होगा।

बड़ी तादाद में खत्म हुए सीरिया के रासायनिक हथियार : फ्रांस

फ्रांस के विदेश मंत्री जां एव ली डारियां ने कहा कि सीरिया पर किए हमले में बड़ी तादाद में रासायनिक हथियार खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डूमा में आम नागरिकों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने वाले सीरिया ने संयुक्त कार्रवाई से सबक भी लिया होगा। हमले में अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने बी-1 बॉम्बर्स, टोरनैडो जेट्स के साथ युद्धपोत का भी इस्तेमाल किया। 

सुरक्षा परिषद में भी रूस को झटका

हमले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी रूस को झटका लगा। परिषद ने रूस के प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया। इसमें सीरिया पर हमले की निंदा की बात कही थी। यही नहीं, सीरिया के रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को परिषद का साथ भी मिल गया। 

ट्रंप ने कहा, मिशन पूरा हुआ

सीरिया पर मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘बीती रात हमले को शानदार तरीके से अंजाम दिया गया। मिशन पूरा हुआ।’ ट्रंप ने हमले में साथ देने के लिए फ्रांस और ब्रिटेन का धन्यवाद भी किया।

पुतिन ने तुर्की से की बात

सीरिया पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने तुर्की से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में सीरिया में हालात को दुरुस्त करने के लिए राजनीतिक प्रक्रिया अपनाने को द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने सीरिया पर हुए हमले की निंदा भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed