रुस की सरकार युवाओं को सेल्फी क्लिक करने के बता रही सुरक्षित तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख़तरनाक जगहों या जोखिम भरे हालात में सेल्फ़ी के शौक़ीन युवाओं को आगाह करने के लिए रूस की सरकार ने एक मुहिम शुरू की है।
रूस में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब सेल्फ़ी के चक्कर में युवा ज़ख्मी हुए हैं और कुछ मामलों में उन्हें जान गंवानी पड़ी है।
इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मुहिम में संदेश दिया गया है। ''सोशल मीडिया पर 10 लाख लाइक्स मिलें तो भी आपकी सलामती ज्यादा जरूरी है।''
हो चुकी है कई घटनाएं
''सरकार ने एक बुकलेट भी जारी की है जिसमें ख़तरनाक जगहों या स्थिति में
सेल्फ़ी लेते दिखाया गया है और ऐसा नहीं करने के लिए कहा गया है।
मॉस्को में
इस साल मई में 21 साल की एक युवती की सेल्फी के चक्कर में जान
चली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक तब हुआ यूं था कि ये युवती एक बंदूक के
साथ सेल्फ़ी लेने की कोशिश कर रही थी और तभी ग़लती से बंदूक चल गई और उसकी
जान चली गई थी।
रूस में ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चे ट्रेन के डिब्बों
पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे और उन्हें बिजली का झटका लग गया। रूस के गृह
मंत्रालय का कहना है, ''आज तकनीक की प्रगति से फायदे हुए हैं लेकिन नई
चुनौतियां और खतरे भी पैदा हो गए हैं। हमारी बुकलेट आपको याद दिलाती है कि
सुरक्षित तरीके से सेल्फी कैसे लें।"