फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Russia ready to fight with Ukraine

यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता रूस

Wed, 20 May 2015 03:05 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
Russia ready to fight with Ukraine

यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको का कहना है कि उन्हें डर है कि रूस ताजा हमले की तैयारी कर रहा है और यूक्रेन को तैयार रहना चाहिए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन रूस को किसी भी तरह से उत्तेजित करने का मौका नहीं देना चाहता।

विज्ञापन


पोरोशेंको ने बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा उनका देश अब रुस के साथ 'असली लड़ाई' जैसी स्थिति में है। उन्होंने बीबीसी के फर्गल कीएन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पुतिन पर भरोसा नहीं है लेकिन उनके पास पुतिन के साथ बातचीत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


पोरोशेंको ने जानकारी दी कि अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात से पहले और बाद में उनसे बात की थी।

आरोप

Russia ready to fight with Ukraine

राष्ट्रपति ने इन चिंताओं को खारिज किया कि अमेरिका यूक्रेन से अपने संबंधों की कीमत पर रूस से नए रिश्ते कायम करने की कोशिश करेगा।

रूस पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों की मदद के लिए सेना और हथियाबंद गाड़ियां भेजने के पश्चिमी देशों के आरोपों को खारिज करता रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पूर्वी यूक्रेन में साल 2014 में शुरु हुई लड़ाई में अब तक 6000 लोग मारे जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed