फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   russia occupied ukraine police headquarters

यूक्रेन पुलिस मुख्यालय पर रूस का कब्जा

Sun, 13 Apr 2014 06:01 PM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
russia occupied ukraine police headquarters

रूस समर्थक लगातार यूक्रेन में अपने पैर पसार रहे हैं। समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन के क्रेमातोर्स्क शहर में पुलिस मुख्यालय पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि हमला बीस से ज़्यादा वर्दीधारी लोगों की एक संगठित इकाई ने किया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने दोनेत्स्क इलाक़े के कई सरकारी इमारतों को भी अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।
विज्ञापन


यूक्रेन की नई सरकार और रूस समर्थकों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी भाषी लोगों की बड़ी जनसंख्या है और फ़रवरी में रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को पद से हटाए जाने के बाद से इस इलाक़े में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई और सरकारी इमारतों पर कब्जे की खबर

russia occupied ukraine police headquarters

यूक्रेन की नई सरकार का आरोप है कि रूस पूर्वी इलाक़ों में तनाव पैदा कर रहा है। हालांकि रूस ने सभी आरोप नकार दिए हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक क्रामातोर्स्क में हमलावर स्थानीय समयनुसार शाम करीब सात बजे दो बसों में आए और पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद पुलिस मुख्यालय पर क़ब्ज़ा कर लिया।

वेबसाइट के मुताबिक गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और डोनेत्स्क प्रांत का झंडा इमारत पर फ़हरा दिया गया। हमलावरों के चेहरे पर नक़ाब थे और उन्होंने एक जैसी वर्दियाँ पहनी हुईं थी। अपने आपको लोगों के रक्षक बताने वाले लड़ाकों के दल ने स्थानीय निवासियों को संबोधित भी किया।

'शांति वार्ता पर असर होगा'

russia occupied ukraine police headquarters

पूर्वी यूक्रेन के कई इलाक़ों में रूस समर्थक कार्यकर्ताओं की हिंसक वारदातों पर अमेरिका ने चिंता ज़ाहिर की है। हालात को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव से बात की है।

लावरोव ने कहा कि यूक्रेन देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी के प्रति लापरवाही प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की ओर से रूसी भाषी लोगों पर होने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर संभावित शांति वार्ता पर होगा। इसी बीच अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन अगले दस दिनों के भीतर यूक्रेन का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed