{"_id":"5b667b9b4f1c1b8f3e8b521f","slug":"russia-appointed-steven-seagal-as-special-representative-on-us-russian-humanitarian-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का राजदूत नियुक्त किया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस ने स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का राजदूत नियुक्त किया
भाषा, मॉस्को
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, स्टीवन सीगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मॉस्को ने अमेरिकी अभिनेता स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कल अपनी वेबसाइट में कहा, ‘स्टीवन सीगल को रूस-अमेरिका मानवीय मामलों पर रूस के विदेश मंत्रालय का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ‘इसका मकसद मानवीय क्षेत्र में रूस- अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाना है जिसमें संस्कृति,कला जैसे क्षेत्रों में संपर्क को बढ़ाना शामिल है।’ रूसी मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इस सेवा के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीरिया और यूक्रेन जैसे मुद्दों पर रूस और अमेरिका के बीच बिगड़े रिश्तों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल के आरोपों के बीच यह घोषण की गई है।