फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   rusia will stop export with usa

अमेरिका से खाद्य पदार्थां का आयात रोकेगा रुस

Fri, 08 Aug 2014 11:16 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
rusia will stop export with usa

रूस यूक्रेन को लेकर अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों के जवाब में अमेरीका और कई यूरोपीय देशों से खाद्य पदार्थों के आयात पर 'पूर्ण प्रतिबंध' लगाएगा।

विज्ञापन


रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि इसमें फल, सब्ज़ियां, मांस, मछली, दूध और डेयरी उत्पाद शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे भी इस प्रतिबंध से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


यूक्रेन की एयरलाइनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

rusia will stop export with usa

इसके अलावा रूस ने यूक्रेन की एयरलाइनों के अपने सीमा क्षेत्र में प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई है। मेदवेदेव ने कहा कि रूस की सरकार यूक्रेन को लेकर लगाए प्रतिबंधों के विरोध में यूरोपीय और अमरीकी एयरलाइन्स की ट्रांज़िट फ़्लाइट्स पर पाबंदी लगाने पर भी विचार कर रहा है।

साइबेरियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर पाबंदी से एशियाई क्षेत्रों के लिए जाने वाले उड़ानों की लागत और समय को काफी इज़ाफ़ा होगा। पिछले साल यूरोप से रूस को निर्यात होने वाले खाद्य पदार्थ 11।8 अरब यूरो (करीब 9।67 ख़रब रुपए) के थे जबकि अमरीकी निर्यात 97।2 करोड़ यूरो (करीब 7।94 अरब रुपए) का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed