{"_id":"5baebd99867a557f6d0b0638","slug":"runaway-plane-flown-in-the-lake-during-landing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडिंग के वक्त रनवे से भटका विमान झील में समाया, सभी यात्री तैरकर निकले","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लैंडिंग के वक्त रनवे से भटका विमान झील में समाया, सभी यात्री तैरकर निकले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
plane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर रनवे पर लैंडिंग या टेकऑफ के वक्त विमान हादसे होते रहे हैं लेकिन न्यूजीलैंड में सुदूर प्रशांत द्वीप में पापुआ न्यू गिनी में एक विमान जिस वक्त लैंडिंग के लिए रनवे पर दौड़ते वक्त बेकाबू होकर पास के झील में घुस गया। यहां पर जब विमान डूबने लगा तब यात्रियों ने जैसे तैसे तैरकर अपनी जान बचाई।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब एयर न्यूगिनी का बोइंग 737-800 विमान माइक्रोनेशिया के वेनो हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। कुछ ही मिनट के भीतर स्थानीय लोगों ने छोटी नौकाएं जुटाईं और समुद्र से 35 यात्रियों तथा 12 क्रू सदस्यों को निकाला। विमान जब लैंड हुआ तब 160 मीटर दूर झील में जाते देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरलाइन ने बताया कि विमान में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। उसके मुताबिक, एयरलाइन हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा व जरूरतें सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
एयर नियूगिनी पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय विमान सेवा है। पापुआ न्यू गिनी के दुर्घटना जांच आयोग (एआईसी) ने कहा कि वह जांचकर्ताओं को वेनो भेजने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस विमान के साथ यह हादसा हुआ वह इस साल की शुरूआत में एक कार्गो विमान के साथ टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। हालांकि रिपेयरिंग के बाद इसे दोबारा यात्री विमान संचालन में लगा दिया गया।