{"_id":"57145d5e4f1c1be84610fbd1","slug":"rousseff-loses-impeachment-vote-in-lower-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजीली राष्ट्रपति पर महाभियोग का खतरा, 6 महीने के लिए हो सकती हैं निलंबित","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्राजीली राष्ट्रपति पर महाभियोग का खतरा, 6 महीने के लिए हो सकती हैं निलंबित
बीबीसी
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
ब्राजीली राष्ट्रपति पर महाभियोग का खतरा
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में संसद के निचले सदन ने राष्ट्रपति जिल्मा रूसेफ के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव को बहुमत से पारित कर दिया है। महाभियोग के लिए मुहिम चला रहे धड़े को मतदान के दौरान दो तिहाई बहुमत प्राप्त हो गया है। अब ये मामला ऊपरी सदन सीनेट में जाएगा।
विज्ञापन
रूसेफ पर सराकरी खातों में हेराफेरी का आरोप है जिससे वो इनकार करती हैं। इससे पहले ब्राजील की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी ने संसद के निचले सदन में मतदान के दौरान ही हार मान ली थी।
विज्ञापन
पार्टी के संसदीय नेता जोसे गुइमाराएस ने कहा, "अब लड़ाई सीनेट में जारी रहेगी।" रूसेफ पर सरकारी खातों में हेराफेरी करने का आरोप है, हालांकि वो इससे इनकार करती हैं।
विज्ञापन
संसद के निचले सदन में चली लंबी बहस में दोनों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखा। वहीं संसद के बाहर करीब 25 हजार लोगों ने जिल्मा रूसेफ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अगर महाभियोग की कोशिश सफल रही तो ऊपरी सदन रूसेफ को छह महीने के लिए निलंबित कर सकता है। इस दौरान उन पर मुकदमा चलेगा।