खाने के लिए चाहिए था कुछ खास, बीच राह वापस लौटा विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी आपने सुना है कि किसी विमान को महज इसलिए वापस एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया हो क्योंकि उसमें बैठे एक यात्री को खाने में कुछ खास चाहिए था। इसके लिए उसने विमान में जमकर हंगामा किया।
ये पूरा घटनाक्रम रोम से शिकागो जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में हुआ। 269 यात्रियों और 14 क्रू सदस्यों के साथ उड़ान भर रहे इस विमान में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कुछ अजीब व्यवहार किया।
शिकागो ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स ने क्रू सदस्यों के खाने के लिए कुछ अतिरिक्त सामान मांगा। लेकिन जब क्रू सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें
हालात बिगड़ने पर पायलट ने विमान को आयरलैंड के बेलफास्ट हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम में एयरलाइन की सुरक्षा को तो सेंध लगी ही यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई।
उन्हें इस उड़ान के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। इसके साथ-साथ एयरलाइन को भी लाखों पाउंड का भारी भरकम नुकसान हुआ। एक अनुमान के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में एयरलाइन को साढ़े तीन लाख पाउंड का नुकसान हुआ है।
पूरे मामले पर एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से बताया गया कि आरोपी शख्स के पास इटली और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता थी। इसके अलावा उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।
फिलहाल आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय कोर्ट में पेश किया। लेकिन उसके हंगामे के चलते विमान के यात्रियों को तकनीकी वजहों से फर्श पर लेट कर समय बिताना पड़ा।