फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   romantic candle light bath turned into horrific burns in Australia

इस जोड़ी के लिए खूबसूरत शाम बनी भयानक, परफ्यूम से बाथरूम में हुआ बड़ा धमाका

Tue, 26 Jun 2018 02:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Tue, 26 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
 romantic candle light bath turned into horrific burns in Australia

ऑस्ट्रेलिया में परफ्यूम और कैंडल से अपनी शाम सजा चुके एक कपल को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। यहां 19 साल की लड़की आएला गुड अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक कैंडल लाइट बाथ ले रही थी कि तभी उसके बाथरूम में एक जोरदार धमाका हुआ। बाद में जांच करने पर पता चला कि यह धमाका परफ्यूम  के लीक होने और वहां जल रही मोमबत्ती की आग के कारण हुआ है।

विज्ञापन


गुड ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उसने लोगों को इस बात के लिए सचेत भी किया कि वह आगे से सावधान रहें। कब कौन सी अच्छी शाम भयानक शाम में बदल जाए कोई नहीं जानता। ब्रिसबेन की रहने वाली गुड की दोनों टांगें बुरी तरह जल गईं। लीक परफ्यूम  के आग तक पहुंचते ही बाथरूम सिंक में एक बड़ा धमाका हो गया था। इस दौरान गुड और उसके बॉयफ्रेंड की जान उसकी बिल्ली ने बचाई जो उस वक्त वहां मौजूद थी। उनकी बिल्ली ने उन्हें इसके लिए चेतावनी दी जिसके बाद धमाका ज्यादा नुकसान करता इससे पहले ही वह बाथरूम से बाहर आ गए।   
विज्ञापन


गुड की सोशल मीडिया पर डाली गई स्टोरी को अब तक 400 बार देखा जा चुका है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि "मैं बस इतना चाहती हूं कि आप सबको ये पता हो कि यदि हम गलत तरीके से दो खतरनाक पदार्थों को मिला दें तो इसका क्या परिणाम हो सकता है। आग्निशमन विभाग से आग बुझाने आए कर्मियों ने ऐसी घटना बीते 28 सालों में कभी नहीं देखी है। पुलिस ने भी कहा कि यह घटना 10 लाख में एक बार होती है। वहीं जांच करने वालों ने कहा कि हमने गलती से ऐसा मिश्रण बना दिया जिसे दोबारा बनाना संभव नहीं है। मैं चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और के साथ कभी ना हो।"  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 जून को गुड अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रिसबेन साउथ ईस्ट स्थित अपने घर के बाथरूम में बाथ कर रही थी। तभी उन्होंने बाथरूम में डियोड्रेंट स्प्रे कर दिया जो मोमबत्ती की आग में मिलकर बाथरूम के कपबोर्ड में चला गया। इस दौरान हुए बड़े धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह जल गए। जिनकी फोटो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed