फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Rohingya boat sinks in Bangladesh, 12 dead

रोहिंग्याओं को म्यांमार से बांग्लादेश ले जा रही नाव डूबी, 12 की मौत

Tue, 17 Oct 2017 12:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 17 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rohingya boat sinks in Bangladesh, 12 dead
Symbolic Picture - फोटो : AP

हिंसाग्रस्त म्यांमार से बचकर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के साथ होने वाले हादसों में एक और हादसा जुड़ गया है। सोमवार को क्षमता से अधिक भरी एक नाव के डूब जाने की वजह से छह बच्चों सहित कम से कम 12 रोहिंग्या मुसलमानों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगले आदेश तक देश से न निकाला जाए 
विज्ञापन


बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम अरिफुल इस्लाम ने बताया कि जिस समय नैफ नदी में यह नाव डूबी उस समय नाव में लगभग 65 लोग सवार थे जिनमें से लगभग आधे सवार बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार में जारी सैन्य कार्रवाई के कारण वहां से भागकर पांच लाख से भी अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश आ गए हैं। पिछले छह हफ्तों में भागकर बांग्लादेश जाने वाले रोहिंग्याओं में से लगभग 184 रोहिंग्या मुसलमानों की मौत इन हादसों में हो चुकी है।

दरअसल अधिकतर मछली पकड़ने वाले लकड़ी के नावों में उनकी क्षमता से अधिक रोहिंग्या बैठकर बांग्लादेश जाते हैं। इस्लाम ने बताया कि हादसे में जहां 12 लोगों की मौत हो गई वहीं 21 पीड़ित तैरकर किनारे आने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed