{"_id":"5a6659b94f1c1b92268b5e43","slug":"robot-lost-it-s-job-after-troubling-the-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को परेशान करने वाले रोबोट को नौकरी से निकाला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ग्राहकों को परेशान करने वाले रोबोट को नौकरी से निकाला
एजेंसी, लंदन
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
Robot
स्काटलैंड के एडिनबर्ग के एक स्टोर में तैनात रोबोट को ग्राहकों को गुमराह करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। फैबियो नाम के शॉपबोट को हेरिअट-वॉट यूनिवर्सिटी ने बनाया था और इसे एडिनबर्ग के मार्गिओटा स्थित स्टोर में ग्राहकों की मदद के लिए रखा गया।
शुरुआत में इसने अपने अभिवादन और ग्राहकों को गले लगाकर सबका दिल जीत लिया। पर एक हफ्ते बाद ही जब इसे ग्राहकों को स्टोर में रखे सामान की जगह बताने की जिम्मेदारी सौंपी गई, तो अपने प्रोग्राम में गड़बड़ी के चलते यह ग्राहकों को गलत सूचना देने लगा।