फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   robbery in Indian diplomat home at gunpoint in south africa

साउथ अफ्रीका में भारतीय दूत के घर लूटपाट, बंदूक लेकर पहुंचे हमलावर

Mon, 20 Nov 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
robbery in Indian diplomat home at gunpoint in south africa
चोरी - फोटो : File Photo
साउथ अफ्रीका के डरबन में भारत के महावाणिज्य दूत शशांक विक्रम के साथ उनके अधिकारिक घर पर लूटपाट हुई है। घटना के बाद भारत ने यह मुद्दा स्थानीय प्रशासन के सामने उठाया है। 
विज्ञापन


शशांक के साथ घटना के बाद वक्त घर में उनका 5 साल का बेटा, घरेलू स्टाफ और एक टीचर मौजूद थे। बदमाशों ने इन सभी को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया हुआ था। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा हमने संबंधित अधिकारियों से बात की है और मामले की जांच हो रही है। हमें उम्मीद है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शशांक विक्रम को फोन कर उनसे बात की और उनके परिवार का हालचाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः भ्‍ाारत में बंद हो चुके 500-1000 के नोटों का साउथ अफ्रीका के चुनाव में होगा इस्तेमाल


जानकारी के मुताबिक लुटेरे हथियारों से लेस थे। लुटेरे शशांक के घर का मैन गेट तोड़कर घुसे थे। घर में दाखिल होने से पहले उन्होने वहां तैनात एक गार्ड को घायल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने शशांक के 5 साल के बेटे को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर उनसे कैश और सोने की मांग की। 

हालांकि इस वारदात में किसी को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सभी पूरी तरफ से सुरक्षित हैं। हालांकि घर में काम करने वाले नौकर का फोन जरूर इस घटना में चोरी हुआ है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वारदात को अंजाम देने वालों तक पुलिस को पहुंचने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed