कूड़े के ढेर ने बदल दी इनकी तकदीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदबूदार और बेकार कूड़े के ढेर में से भी किसी को लाखों रुपए की चीज मिल सकती है और उसकी दुनिया बदल सकती है। ब्राजील के सबसे बड़े शहर रियो डि जेनेरो की रहने वाली क्लीयोनिस बेंटो के साथ तो ऐसा ही हुआ।
वो दक्षिण अमरीका के कूड़े के सबसे बड़े ढेर से फिर इस्तेमाल की जाने लायक़ चीज़ें चुन उन्हें बाज़ार में निहायत ही कम कीमत पर बेच कर कुछ पैसे कमा लेती थीं।
कूड़े में मिले 12 हजार डॉलर और सोने का गहना
एक दिन उन्हें सड़े हुए खाने के डिब्बों के बीच कुछ चमकदार चीज़ दिखी। वो कहती हैं, ''मुझे पुर्तगाली सोने का नेकलेस मिला। इस पैसे से मैंने दोमंजिला मकान बनवा लिया।'' इतना ही नहीं, इसके बाद भी कुछ पैसे बच गए तो क्लीयोनिस महीने भर के सैर सपाटे पर निकल पड़ीं कुछ ऐसी ही कहानी जेराल्डो ओलीवीरा की है। उन्हें कूड़े के ढेर में दबे एक ट्यूब में 12,000 डॉलर मिले थे।
वे इस घटना को कुछ इस तरह याद करते हैं, ''मैं तो डर गया था। इसलिए मैंने पहले सौ डॉलर के नोट को निकाल बाकी सारा सब कुछ वहीं दबा दिया। मैं वो नोट लेकर बाजार यह पता करने गया कि यह कहीं नकली तो नहीं। पर सारे नोट असली थे।''
कूड़े के ढेर पर लग गई पाबंदी
तकदीर बदल देने वाली इस तरह की कहानियां सुनाने वाले सैकड़ों लोग आपको रियो डे जेनेरो में मिल जाएंगे। लेकिन बाद में कूड़े के इस ढेर से जरूरी चीजें निकालने पर रोक लगा दी गई।