{"_id":"5c67d104bdec224c974d13b3","slug":"research-claims-thousands-of-years-ago-the-first-living-creatures-on-earth-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अरब वर्ष पूर्व धरती पर आए थे सबसे पहले चलने वाले जीव, मध्य अफ्रीकी देश में मिले जीवाश्म","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
2 अरब वर्ष पूर्व धरती पर आए थे सबसे पहले चलने वाले जीव, मध्य अफ्रीकी देश में मिले जीवाश्म
Sat, 16 Feb 2019 02:29 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने जीवों को लेकर दुनियाभर में अध्ययन होते रहे हैं। इसी क्रम में बर्लिन की हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी में एक अध्ययन किया गया। इसमें अध्ययन हुआ कि चार पैरों वाला कोई ऐसा भी जीव था जो डायनासोर से पहले धरती पर था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि तथाकथित पेलियो प्रोटेरोजोइक युग, जो कि 2.5 से 1.6 अरब साल पहले था तब जीवन केवल बैक्टीरिया के रूप में ही नहीं था, बल्कि उसी दौर में कभी जटिल जीव भी पैदा हुए थे। माना जाता है कि ये कुछ चरणों में और कुछ खास पर्यावरण की स्थितियों में ही हुआ होगा।
विज्ञापन
विकास के क्रम में पहले हड्डी वाले जानवरों की शुरुआत 52.5 करोड़ साल पहले, डायनासोर लगभग 23 करोड़ साल पहले और मानव प्रजाति की शुरुआत लगभग 3 लाख साल पहले हुई मानी जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मोबिलिटी पर जो विकासवादी प्रयोग चल रहा था वे गैबॉन जीवों के आने के बाद कुछ समय के लिए रुक गया होगा। संभव है कि ऐसा करीब 2.08 अरब साल पहले धरती के वायुमंडल में अचानक ऑक्सीजन की कमी आने की वजह से ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में डिकिनसोनिया को धरती का पहला ज्ञात जीवाश्म माना जाता है। वैज्ञानिकों का दावा किया गया कि डिकिनसोनिया नामक यह जीव धरती का पहला ज्ञात जीव है। हालांकि इस दावे को भी चुनौती दी भी गई है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर के अनुसार वैज्ञानिक 75 साल से भी ज्यादा वक्त से इन विचित्र जीवाश्मों को समझने का प्रयत्न कर रहे हैं। वहीं रूस में मिले जीवाश्म ने यह पुष्टि कर दी है कि डिकिनसोनिया सबसे पुराना ज्ञात जीवाश्म है।