फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   report says north korea top leader kim jong un is killing his top allies

'अपनों' को भी बख्श नहीं रहा किम जोंग, शीर्ष सहयोगियों को मारा: रिपोर्ट

Sat, 16 Dec 2017 05:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
report says north korea top leader kim jong un is killing his top allies

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के शीर्ष सहयोगी और वाइस मार्शल व ताकतवर सैन्य शख्सियत ह्वांग प्योंग-सो पिछले दो माह से सार्वजनिक जीवन से गायब बताए जा रहे हैं। उनके 13 अक्टूबर के बाद से कहीं दिखाई न देने के कारण माना जा रहा है कि उत्तर कोरियाई डैथ स्क्वाड ने उन्हें घूस के आरोप में फांसी पर लटका दिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी ‘योन्हप’ ने बताया कि ह्वांग प्योंग और उनके सहायक किम वॉन-होंग को सेना की जनरल पोलिटिको ब्यूरो से बाहर करने के बाद सजा दी गई है।
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि किम वॉन-होंग को उत्तरी की एक जेल के कैंप में फांसी दे दी गई है जबकि ह्वांग को जोंग-उन ने मार डाला है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि किम के नजदीकी शीर्ष सैन्य अधिकारी ह्वांग प्योंग-सो को घूसखोरी के आरोप के बाद गोपनीय ढंग से जेल में डाला गया और बाद में उन्हें फांसी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से बिगड़ा धरती का संतुलन, लग रहे झटके


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ह्वांग प्योंग और उनके सहयोगी वॉन-होंग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें सेना से निकाल दिया गया था। खुफिया एजेंसी ने दावा किया कि ह्वांग प्योंग को किम जोंग-उन ने जेल में ही मौत की सजा सुनाई है।

किम ने पहले भी अपने शत्रुओं को मारने के लिए भयानक तरीकों का इस्तेमाल किया है जिसमें विमानरोधी हथियारों के साथ उड़ाने, उन पर नजदीक से गोली मारने और उन्हें हिंसक कुत्तों को खिलाने जैसे तरीके शामिल हैं। हालांकि खुफिया एजेंसी ने यह नहीं बताया है कि ह्वांग को किस तरह से मारा गया है, लेकिन वॉन-होंग को फांसी दिए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed