फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   report says america sents marins in afghanistan

अफगानिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने पर US सख्त, भेज रहा दर्जनों मरीन: रिपोर्ट

Tue, 08 Aug 2017 10:23 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Tue, 08 Aug 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
report says america sents marins in afghanistan
US army
आतंकवादी हमलों की लगातार मार झेल रहे अफगानिस्तान में अमेरिका बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवाद के खात्मे के लिए अमेरिका वहां हथियार भेज रहा है। बताया ज रहा है कि अफगानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में आंतरिक सुरक्षा और कड़ी करने के लिए अमेरिका दर्जनों मरीन भेज रहा है
विज्ञापन


‘एनबीसी’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंट्रल कमांड अतिरिक्त मरीन भेजने को तैयार हो गया है जो वहां मौजूद उन 300 से अधिक मरीनों के साथ काम करेंगे जो ‘टास्क फोर्स साउथवेस्ट’ के साथ जुड़े हैं। भेजे जाने वाले मरीनों की संख्या 100 से कम होगी।
विज्ञापन


इसका ट्रंप प्रशासन की अफगानिस्तान रणनीति को लेकर चल रही समीक्षा से कोई संबंध नहीं है बल्कि वहां मौजूद मरीन ब्रिगेडियर जनरल रोजर टर्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया जा रहा है। इसे सेंट्रल कमांड में जनरल जोसफ वोटल ने भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात सूत्रों पर आधारित इस रिपोर्ट की पेंटागन ने कोई पुष्टि नहीं की है। मरीन कॉर्प्स फोर्सेज सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सीईएनटीसीओएम में बलों की पुन: तैनाती एवं आवाजाही कमांडर (सीईएनटीसीओएम के) के निर्णय पर होती है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘फिलहाल सीओएनयूएस के मरीनों की अफगानिस्तान में तैनाती की कोई योजना नहीं है।’’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed