फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   reeva steenkamp never stay with violent partner

'हिसंक पार्टनर संग नहीं रहती रीवा'

Thu, 28 Feb 2013 03:17 PM IST
Updated Thu, 28 Feb 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
reeva steenkamp never stay with violent partner

दक्षिण अफ्रीकी पैरालंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस की गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को उनके दोस्त “बहुत मज़बूत इरादों वाली” लड़की बताते हैं।

विज्ञापन


रीवा की करीबी दोस्त जिना ने बीबीसी से बातचीत में कहा, “रीवा एक खूबसूरत लड़की थी, कई मर्द उन पर फिदा थे, लेकिन वो उन सबके बीच खुद को संभालना चानती थी।”
विज्ञापन


जिना के मुताबिक रीवा खुश थीं, ऑस्कर के साथ अपने रिश्ते से और अपनी बाकि ज़िन्दगी से भी।

वो कहती हैं, “मैं नहीं मान सकती कि रीवा किसी ऐसे शख्स के साथ रहती जो उस पर किसी भी तरह का अत्याचार करता।”

ज़मानत पर रिहा ऑस्कर पिस्टोरियस पर रीवा की हत्या का आरोप है। हालांकि वे हत्या के आरोप से इनकार करते हैं। पिस्टोरियस का कहना है कि उस रात उन्होंने ये समझ कर गोली चलाई थी कि शायद घर में कोई घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चहेती बेटी

रीवा पिछले कई महीनों से जोहानसबर्ग में जिना और उनकी बहन किम के घर में ही रह रही थीं। उनका अपना परिवार पोर्ट एलिज़ाबेथ में रहता है।

रीवा की हत्या के बाद किम, उनके भाई और उनके पिता को ही शव की पहचान के लिए बुलाया गया था।

जिना और किम के पिता अब मीडिया से बात नहीं करना चाहते, उनका कहना है कि वो अपनी भावनाओं और अपनी ज़ुबान पर काबू नहीं रख पाएंगे।

जिना कहती हैं, “मेरे पिता रीवा को अपनी सबसे चहेती बेटी बुलाने लगे थे, मुझे लगता है कि अब उन्हें लगता है कि उसके यहां रहते हुए वो उसका खयाल नहीं रख सके।”


जिना बताती हैं कि उनके पूरे परिवार ने रीवा और ऑस्कर की तस्वीरों का एक कोलाज (तस्वीरों का संग्रह) बनाने में रीवा की मदद की थी। जिस रात रीवा की हत्या हुई वो ऑस्कर के लिए इसे वैलेन्टाइन डे के तोहफे के रूप में लेकर गई थीं।

इस हत्या के बाद रीवा और ऑस्कर दोनों के दोस्तों और चाहने वालों के विचार सामने आ रहे हैं।

बीबीसी संवाददाता ऐन्ड्रयू हार्डिंग के मुताबिक अनौपचारिक रूप से ही सही लेकिन इन विचारों के ज़रिए मीडिया में दोनों लोगों की छवि बेहतर करने की कोशिश जारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed