फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   reason which is responsible for British politician priti patel resignation

ब्रितानी मंत्री प्रीति पेटल  ने दिया इस्तीफा, जानें कहां हुई उनसे चूक?

Thu, 09 Nov 2017 02:05 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Thu, 09 Nov 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
reason which is responsible for British politician priti patel resignation

ब्रितानी सरकार में भारतीय मूल की मंत्री प्रीति पटेल ने अपनी निजी इसराइल यात्रा पर विवाद होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। अगस्त में निजी पारिवारिक छुट्टियों पर इसराइल गईं प्रीति पटेल ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और अन्य इसराइली अधिकारियों से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने ब्रितानी सरकार या इसराइल में ब्रितानी दूतावास को नहीं दी थी। प्रीति पटेल ने विवाद होने के बाद सोमवार को माफी मांग ली थी, लेकिन ये नाकाफी साबित हुई और उन्हें अफ्रीका दौरा बीच में छोड़कर देश लौटना पड़ा। बुधवार को दिए अपने इस्तीफे में पटेल ने कहा है कि "उनसे जिन उच्च मानकों की उम्मीद की जाती है उनके कार्य उससे नीचे रहे हैं।"
विज्ञापन


45 वर्षीय प्रीति पटेल सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी की नेता हैं और पार्टी में उन्हें एक चमकते सितारे के तौर पर देखा जाता रहा है। वो सरकार में कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं। जून 2016 में उन्हें इंटरनेशनल डेवलपमेंट मंत्री बनाया गया था। यानी ब्रिटेन की विकासशील देशों को दी जाने वाली आर्थिक मदद का काम वही देख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो यूरोपीय संघ की आलोचक रही हैं। कंजरवेटिव सरकार में उनकी भूमिका अहम थी। उन्होंने समलैंगिक शादियों के खिलाफ मतदान किया था और धूम्रपान पर प्रतिबंध के खिलाफ भी अभियान चलाया था। वो इसराइल की एक पुरानी समर्थक रही हैं।

पढ़ें: ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल में गुप्त बैठकों पर मांगी माफी

वो साल 2010 में सांसद चुनी गई थीं। ब्रेक्जिट अभियान की प्रखर समर्थक प्रीति पटेल 2014 में ट्रेजरी मंत्री थीं। 2015 के आम चुनावों के बाद वो रोजगार मंत्री बन गई थीं। लंदन में युगांडा से भागकर आए एक गुजराती परिवार में पैदा हुई प्रीति पटेल ने वैटफोर्ड ग्रामर स्कूल फॉर गर्ल्स में शिक्षा ली है।

उन्होंने उच्च शिक्षा कील और एसेक्स यूनिवर्सिटी से हासिल की है। उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नौकरी भी की है और वो 1995 से 1997 तक सर जेम्स गोल्डस्मिथ के नेतृत्व वाली रेफरेंडम पार्टी की प्रवक्ता रही हैं। रेफरेडम पार्टी ब्रिटेन की यूरोपीय संघ विरोधी पार्टी थी।

1997 से 2000 तक डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी थीं

reason which is responsible for British politician priti patel resignation
विलियम हेग के कंजरवेटिव पार्टी का नेता बनने के बाद वो पार्टी में लौट आई थीं और 1997 से 2000 तक डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी थीं। इसके बाद उन्होंने शराब बनाने वाली प्रमुख कंपनी डायजीयो के साथ भी काम किया है। वो 2005 में नॉटिंगघम सीट के लिए चुनाव हार गई थीं। साल 2010 में उन्होंने विटहैम सीट से चुनाव जीत लिया था। प्रीति पटेल ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को अपना आदर्श नेता मानती हैं।

बीते सप्ताह बीबीसी ने बताया था कि उन्होंने अगस्त में इसराइल में पारिवारिक छुट्टियों के दौरान इसराइली अधिकारियों और व्यापार जगत के लोगों से गुप्त मुलाकातें की हैं। उन्होंने इसराइल की एक मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता से मुलाकात की और कई संस्थानों के दौरे भी किए जहां अधिकारिक कार्यों पर भी चर्चा हुई।

ये असामान्य था क्योंकि सरकार के मंत्रियों को विदेशों में अपनी गतिविधियों के बारे में सरकार को जानकारी देनी होती है। अपनी यात्रा के बाद प्रीति पटेल ने सुझाव दिया था कि ब्रिटेन के आर्थिक मदद के बजट का कुछ हिस्सा इसराइली सेना के लिए भी जाना चाहिए।

प्रीति पटेल के इस प्रस्ताव को कई अधिकारियों को अनुचित कहा था। कई अन्य देशों की तरह ब्रिटेन ने कभी भी सीरिया के गोलन हाइट्स इलाके पर इसराइल के नियंत्रण को मान्यता नहीं दी है। इसराइल ने 1967 के युद्ध के बाद इस क्षेत्र पर कब्जा किया था।

क्या थी प्रीति पटेल की प्रतिक्रिया?

reason which is responsible for British politician priti patel resignation

इस्तीफा देने से पहले प्रीति पटेल ने अपनी मुलाकातों के बारे में विदेश विभाग को जानकारी न देने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन को उनकी यात्रा के बारे में पता था। सरकार ने शुरुआत में प्रीति पटेल की माफी को स्वीकार करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराया है।

विदेशी विभाग के एक मंत्री ने उनकी मुलाकातों का बचाव करते हुए कहा था कि इनके असर में ब्रितानी विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि विपक्षी लेबर पार्टी ने मांग की थी कि प्रीति पटेल की जांच होनी चाहिए या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। लेबर पार्टी ने उन पर नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लगाए थे।

सोशल मीडिया पर भी प्रीति पटेल को आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने सवाल किया था कि पारिवारिक छुट्टी पर कोई किसी देश के नेता से क्यों मिलेगा।

आखिरकार क्या हुआ

reason which is responsible for British politician priti patel resignation
priti patel

बुधवार को कई घटनाक्रम ऐसे हुए जिनसे प्रीति पटेल और सरकार की मुश्किलें बढ़ गईं। ये बात सामने आई कि सितंबर में भी प्रीति पटेल ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी में दो मुलाकातें की थीं। उन्होंने इसराइल के जनसुरक्षा मंत्री से वेस्टमिंस्टर और इसराइल के विदेश मंत्री से न्यूयॉर्क में मुलाकात की थी।

प्रीति के लिए परिस्थितियां तब और जटिल हो गईं जब ज्यूइश क्रॉनिकल ने कहा कि सरकार को न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात की जानकारी थी और पटेल से कहा गया था कि इसे सार्वजनिक न करें। सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है।

इन नई जानकारियों के बाद प्रधानमंत्री टेरीजा मे पर प्रीति पटेल को पद से हटाने के लिए दबाव बढ़ गया। इन जानकारियों के सामने आने के बाद युगांडा यात्रा पर गईं प्रीति पटेल यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आईं और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed