{"_id":"59ff63bd4f1c1b60678b95a4","slug":"ratan-tata-gave-statement-on-netanyahu-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू जांच मामले में रतन टाटा ने दिया बयान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू जांच मामले में रतन टाटा ने दिया बयान
एजेंसी/ जरुसलम
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ratan tata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइली मीडिया के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़े जांच के मामले में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने पुलिस के समाने बयान दिया। वहीं टाटा ऑफिस की तरफ से रिपोर्ट को ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ बताते हुए इससे इनकार किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: यूएस के बाद इजरायल भी यूनेस्को से बाहर होगा- बेंंजामिन नेतन्याहू
विज्ञापन
‘द टाइम्स ऑफ इस्राइल’ ने खबर दी थी कि टाटा ने इस मामले में खुद के संदिग्ध रूप शामिल होने के संबंध में पुलिस के सामने दो घंटे बयान दिया। नेतन्याहू पर जॉर्डन इस्राइल सीमा पर मुक्त व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा देने की एवज में महंगे उपहार लेने का आरोप है। इस मामले में इस्राइली बिजनेसमैन और हॉलीवुड निर्माता आरोन मिलचेन शामिल हैं।
विज्ञापन
खबर में कहा गया है कि मिलचेन ने टाटा की सलाह के बाद ही नेतन्याहू से इस क्षेत्र को बढ़ावा देने का आग्रह किया था। इस बारे में पूछे जाने पर इस्राइल पुलिस के प्रवक्ता ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया।
पढ़ें: बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक
टाटा ऑफिस की तरफ से रतन टाटा और इस्राइली अधिकारियों की मुलाकात की बात को स्वीकार किया गया है लेकिन ऑफिस ने कहा कि इस्राइली मीडिया में बैठक का कंटेंट ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ है। बयान में कहा गया कि टाटा नेतन्याहू का दोस्त के रूप में सम्मान करते हैं और ऐसे आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं।