{"_id":"dd21c350-9a8c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-foreign-tourists-in-bus-in-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: बस में विदेशी पर्यटक के साथ बलात्कार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ब्राजील: बस में विदेशी पर्यटक के साथ बलात्कार
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में एक मिनीबस में एक विदेशी पर्यटक के साथ बलात्कार की घटना हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उसने दोनो संदिग्धों, बीस वर्षीय बस चालक जोनाथन फाउडकिस डी सूजा और 22 वर्षीय वालेस एप्रेडिको डी सूजा सिल्वा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सैर पर आया ये विदेशी जोड़ा शहर के कोपाकबाना इलाके में मिनीबस में सवार हुआ था। इस विदेशी जोड़े की पहचान और राष्ट्रीयता को गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
ओलंपिक मेजबान
अधिकारियों के लिए रियो मे हिंसा रोकना पहली चुनौती है, क्योंकि रियो अगले साल यानी 2016 में फुटबॉल विश्व कप और ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है।
पुलिस का ये भी कहना है कि दोनों संदिग्धों ने पहले सफर कर रहे अन्य यात्रियों को बस से उतार दिया और उसके बाद वो बस को रियो डी जेनेरो के बाहरी इलाके में ले गए।
मिनीबस ने रियो के गुनाबरा खाड़ी पर बने लंबे पुल को पार किया। इसके बाद विदेशी महिला का कई बार बलात्कार किया गया।
लूट-पाट
इस दौरान, विदेशी महिला के पुरुष मित्र को बुरी तरह से पीटा गया और उसके हाथ बांध दिए गए।
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों ने विदेशी जोड़े के क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदे और उन्हें एटीएम मशीनों से नगदी निकालने के लिए मजबूर किया।
घटना को अंजाम देने के बाद इस जोड़े को इटाबोराई के पास फेंक दिया गया।
हमले के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने कथित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इस मामले में अब उस तीसरे आदमी की तलाश कर रही हैं। जिसे मोबाइल फोन से संपर्क किया गया था।
यूं तो ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जनेरियो और देश के अन्य बड़े शहरों में बसों में लूटपाट की घटनाएं आम हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया इस मामले में हिंसा और बलात्कार से सकते में है।