फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ranil wickramasinghe to challenge in court for Parliament dissolve in sri lanka 

श्रीलंका में संसद भंग करने के लिए अदालत में चुनौती देंगे रॉनिल विक्रमसिंघे

Sat, 10 Nov 2018 07:27 PM IST
एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Updated Sat, 10 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
ranil wickramasinghe to challenge in court for Parliament dissolve in sri lanka 
Ranil Wickramasinghe
श्रीलंका के अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना द्वारा संसद को भंग किए जाने को अवैध करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ने 5 जनवरी को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। पार्टी ने एक बयान में कहा कि कानून का शासन व निरंकुश कदमों से संविधान की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अदालतों से हस्तक्षेप का अनुरोध करेगी। पूर्व वित्त मंत्री और यूएनपी नेता मंगला समरवीरा ने कहा कि सिरीसेना के बढ़ते अत्याचार का अदालतों में, संसद में और चुनाव में मुकाबला किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिरीसेना ने 26 अक्तूबर को विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था। सिरीसेना द्वारा संसद को भंग किए जाने तथा मध्यावधि चुनाव की घोषणा किए जाने से श्रीलंका में राजनीतिक संकट गहरा गया है। सिरीसेना की पार्टी के नेता और मंत्री दिनेश गुनावर्दन ने आरोप लगाया कि संसद अध्यक्ष करू जयसूर्या के आचरण के कारण संसद भंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed