फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Ramadan Tariq gets conditional bail in rape case in France

#MeToo : फ्रांस के प्रसिद्ध टीवी कमेंटेटर तारिक रमजान को दुष्कर्म मामले में सशर्त जमानत मिली

Fri, 16 Nov 2018 12:42 PM IST
भाषा, पेरिस
भाषा, पेरिस Updated Fri, 16 Nov 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Ramadan Tariq gets conditional bail in rape case in France
तारिक रमदान

फ्रांस में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे इस्लामिक विद्वान तारिक रमजान को गुरुवार के दिन अपीली अदालत में गवाही के बाद सशर्त जमानत दे दी गई। पेरिस की एक अदालत में 56 वर्षीय स्विस विद्वान रमजान ने अपनी रिहाई के लिए जोरदार तरीके से दलील दी जिसके बाद फैसला उनके पक्ष में आया। वह दो फरवरी से ही हिरासत में थे। उन्हें 3,40,000 डॉलर के मुचलके पर जमानत दी गई। 

विज्ञापन


उन्हें अपना पासपोर्ट सौंपना होगा और सप्ताह में एक बार पुलिस के सामने हाजिरी देनी पड़ेगी। चार बच्चों के पिता रमजान ने इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने साल 2009 और 2012 में महिलाओं का बलात्कार किया था। एक पीड़िता विकलांग है और दूसरी महिला कार्यकर्ता है। प्रसिद्ध टीवी कमेंटेटर रमजान ने न्यायाधीशों से कहा, ‘‘मैं फ्रांस में ही रहूंगा और अपने सम्मान तथा बेगुनाही का बचाव करूंगा।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आप अपनी अंर्तात्मा की आवाज सुने इसलिए नहीं कि मेरा नाम तारिक रमजान है और मेरी छवि इस देश में शैतान जैसी बना दी गई है।’’ पिछले साल ‘मी टू’ अभियान के बीच बलात्कार के आरोप सामने आने पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। रमजान के दादा ने मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी की स्थापना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed