फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   rally in support of egyptian president morsi

मिस्र: राष्ट्रपति के समर्थन में बड़ी रैली

Sat, 01 Dec 2012 02:06 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2012 02:06 PM IST
विज्ञापन
rally in support of egyptian president morsi

मिस्र की राजधानी काहिरा में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक शनिवार को बड़ी रैली की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये रैली हाल ही में तैयार किए गए संविधान के मसौदे और राष्ट्रपति के तौर पर मुर्सी को मिली नई ताक़तों के समर्थन में आयोजित की गई है।

मुर्सी के विरोधी नाराज़ हैं कि संविधान बहुत जल्दबाज़ी में तैयार किया गया और संसद में इसलाम समर्थकों की मदद से आनन-फानन में पास किया गया।

शनिवार की रैली ऐसे समय में हो रही जब मिस्र में मुर्सी के समर्थक और विरोधी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि मुर्सी संविधान के मसौदे को मंजूरी दे देंगे और फिर उस पर लोगों की राय जानी जाएगी।

इस बीच मिस्र की सर्वोच्च अदालत भी फैसला देगी कि संसद को भंग किया जाए या नहीं।

मुर्सी ने पिछले हफ्ते एक विवादास्पद आदेश के ज़रिए कई अधिकार हासिल कर लिए थे जिसके बाद वहां के कई न्यायाधीश भी विरोध में खड़े हो गए हैं।

'जनता का समर्थन'

शनिवार की आम रैली काहिरा विश्वविद्यालय के क़रीब होगी और इसका आह्वान मुसलिम ब्रदरहुड और दूसरी इसलामी पार्टियों ने किया है।

इन पार्टियों का कहना है कि शनिवार को अपार भीड़ उमड़ेगी जो ये जता देगी कि राष्ट्रपति के हाल के फैसलों को जनता समर्थन देती है।

मिस्र में हज़ारों की संख्या में लोगों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है।

काहिरा में प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे लिए राष्ट्रपति मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड पर पिछले साल की क्रांति के साथ धोखा करने का आरोप लगा रहे थे।

सोमवार को राष्ट्रपति मुर्सी ने विवादास्पद आदेश से उपजे संकट के समाधान के लिए कदम उठाए थे और कहा था कि उनकी शक्तियां अत्यंत सीमित हैं।

लेकिन उनके विरोधी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं और वो चाहते हैं कि इस आदेश को पूर्ण रुप से वापस लिया जाए।

मंगलवार को हुई रैली से पहले बड़ी संख्या में विपक्ष के कार्यकर्ताओं और अमरीकी दूतावास की रक्षा में तैनात पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed