फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Rajesh Agrawal becomes Deputy mayor of London

इंदौर के राजेश अग्रवाल बने लंदन के डिप्टी मेयर

Thu, 30 Jun 2016 08:11 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 30 Jun 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Agrawal becomes Deputy mayor of London
राजेश अग्रवाल

लंदन के पाकिस्तानी मूल के मेयर सादिक खान ने अपने डिप्टी मेयर के तौर पर भारतीय मूल के बिजनेसमैन राजेश अग्रवाल को नियुक्त किया है। सादिक खान ने चार डिप्टी मेयर नियुक्त किए हैं।  उनमें राजेश अग्रवाल बिजनेस संबंधी मामलों पर नजर रखेंगे। ब्रिटेन के ईयू से निकलने संबंधी जनमत संग्रह के बाद यह पद खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


39 वर्षीय बिजनेसमैन राजेश अग्रवाल भारत के इंदौर शहर में पैदा हुए और अब वो लंदन में विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कंपनी रैशनलएफएक्स कंपनी के मालिक हैं।

इस कंपनी का सालाना बिजनेस नौ करोड़ पाउंड से अधिक का है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसों के ट्रांसफर की सेवा जेंडपे की शुरुआत करने वाले राजेश अग्रवाल को संडे टाइम्स ने अपने सबसे धनी लोगों की सूची में रखा था। 

विज्ञापन

नई भूमिका के लिए ‌कारोबार से अलग होंगे राजेश

Rajesh Agrawal becomes Deputy mayor of London
साद‌िक ख्‍ाान
अपनी नियुक्ति के बाद सिटी हॉल में लोगों को संबोधित करते हुए राजेश अग्रवाल का कहना था, ''मैं अपने मेयर के साथ मिलकर ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश करूंगा जो आने वाले समय में ईयू से बातचीत के दौरान लंदन के बिजनेस और वित्तीय हितों का ख्याल रखेगा। ''

राजेश अग्रवाल अपनी नई भूमिका के लिए अपने व्यवसाय से फिलहाल अलग हो रहे हैं। उनका कहना था, ''मैं पंद्रह साल पहले लंदन आया था और इस शहर ने मुझे कभी अजनबी जैसा महसूस नहीं होने दिया। खुले दिल से स्वागत किया था लंदन ने मेरा। ''

सादिक खान के मेयर बनने के लिए अभियान के दौरान राजेश उनके बिजनेस एडवाइजर थे। पाकिस्तानी बस ड्राईवर के पुत्र सादिक खान ने पिछले महीने ही लंदन के मेयर का पद संभाला है।  सादिक का कहना था,''मुझे पता है कि इस नौकरी के लिए राजेश सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं।  ये काम है जनमत संग्रह के बाद लंदन में नौकरियों और विकास पर हो रहे असर से बचाना।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed