फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   rajapaksa concedes defeat

महिंदा राजपक्षे की हार, पर वो मानने को नहीं तैयार

Tue, 18 Aug 2015 02:37 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
rajapaksa concedes defeat

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि उन्होंने अभी हार नहीं मानी है। सोमवार को श्रीलंका में संसदीय चुनाव हुए थे। इससे पहले समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा था कि महिंदा राजपक्षे ने हार मान ली है और कहा है कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना धुंधला पड़ गया है।

विज्ञापन


लेकिन उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी एक बयान में कहा गया है- 'महिंदा राजपक्षे को अभी आधिकारिक नतीजा नहीं मिला है। #GenElecSL जीत स्वीकारें या हार मानें।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर एएफपी अपनी रिपोर्ट पर कायम है और उसका दावा है कि फोन हुई बातचीत में राजपक्षे ने हार मान ली थी। पर कुछ समय उनके ऑफिस से फोन आया कि अभी इस खबर को न चलाया जाए। एएफपी न्यूज एजेंसी ने इस बाबत राजपक्षे को सूचित कर दिया है कि उनकी खबर को प्रकाशित किया जा चुका है।

राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे

rajapaksa concedes defeat

पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे को इस साल जनवरी में उस समय तगड़ा झटका लगा था जब वे मैत्रीपाला सिरिसेना से राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे। चुनाव से कुछ दिनों पहले महिंदा राजपक्षे ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें 225 सदस्यीय असेंबली में 117 सीटें मिलेंगी।

यूनाइटेड नेशनल पार्टी का नेतृत्व मौजूदा प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे का हाथों में है। महिंदा राजपक्षे के करीबी सहयोगी उदय गमनपिला ने भी अपने फेसबुक पन्ने पर कुछ ऐसा ही संदेश लिखा है।

दूसरी ओर राष्ट्रपति सिरिसेना ने श्रीलंका फ्रीडम पार्टी की सेंट्रल कमेटी से 11 सदस्यों को हटा लिया है। माना जा रहा है कि ये सिरिसेना की पार्टी के अंदर अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश है।

आधिकारिक नतीजे आने के बाद राष्ट्रपति का अपने पसंद का प्रधानमंत्री चुनने का रास्ता साफ हो गया है। सिरिसेना चाहते हैं कि वे ऐसा प्रधानमंत्री लाएं, जो उनके सुधारवादी एजेंडे को आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed